Christmas Long Weekend Destinations: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

क्रिसमस से लेकर नए साल तक लोगों की लंबी छुट्टी आने वाली है, ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाना जाता है, तो आप इन जगहों पर अपनी छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। 

best Christmas Long Weekend Destinations

क्रिसमस सेलिब्रेशन का समय आ गया है। इस मौके पर हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाता है। क्योंकि लोगों को एक साथ लंबी छुट्टी मिलने वाली है, इसलिए आप इन 5 जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोगों को भारत में क्रिसमस के लिए कौन सी जगह खास है, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्लिक होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप भारत में किन जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं। हर साल यहां क्रिसमस का त्योहार बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जाता है।

एशिया का सबसे बड़ा चर्च देखने जरूर जाएं (Where is the best Christmas celebration in India)

Where is the best place to visit for Christmas

एशिया के सबसे बड़े चर्च का नाम सुमी बैपटिस्ट चर्च है। यह चर्च नागालैंड राज्य की हसीन वादियों में स्थित है। यह नागालैंड के जूनहेबोटो में पहाड़ों के बीच स्थित है। इसे देखने के लिए देश और विदेश से लोग आते हैं। क्रिसमस के दिन ये जगह वाकई आपको खास महसूस करवाएगी।

इस क्रिसमस आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं। इस चर्चा की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इससे बनने में कुल 10 साल लगे थे। मई 2007 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

क्रिसमस का त्योहार स्नोफॉल के साथ मनाएं (Where is the best place to visit for Christmas)

Where is the best Christmas celebration in India

अगर आपको क्रिसमस का असली मजा उठाना है, तो आपको पहाड़ी क्षेत्रों में जाने का प्लान बनाना चाहिए। गंगटोक (Gangtok tourism), तवांग , नाथूला दर्रा और मेचूका घाटी बर्फ देखने के लिए सबसे बेस्ट घाटी है।

इनके सिवा आप मनाली और शिमला जाने का प्लान भी बना सकते हैं। यहां आपको बर्फ से स्नोमैन बनाने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें

मुंबई (Which city has best Christmas)

Which city has best Christmas

महाराष्ट्र भी क्रिसमस के लिए बेस्ट जगह है। यहां की सजावट और बीच वाकई आपका मन मोह लेंगे। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मुंबई के माउंट मैरी बासिलिका चर्च (Mount Mary Basilica church), सेंट माइकल चर्च (St Michael Church), सेंट पीटर चर्च (St Peter Church) और सेंट एंड्रयूज चर्च (St Andrew Church) देखने जरूर जाएं।

आखिर क्रिसमस का त्योहार कैसे मनाया जाता है, यहां जाकर आपको अनुभव होगा।

इसे भी पढ़ें- नए साल पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं

दिल्ली-NCR की इन जगहों पर जाएं

अगर आप दिल्ली घूमने आ रहे हैं, तो यहां भी आपको ट्रैवल के लिए एक से एक जगह देखने को मिल जाएगी। यहां आप ग्रैंड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall Christmas Decorations), एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल (MGF Metropolitan Mall Christmas Decorations), एंबिएंस मॉल, वसंत कुंज (Ambience Mall Christmas Decorations), पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन (Pacific Mall Tagore Garden Christmas Decorations), सेलेक्ट सिटी वॉक (Select Citywalk Christmas Decorations) समेत, सीपी कनॉट प्लेस या फिर गुरूग्राम के साइबर हब भी जा सकते हैं। (देश के इन फेमस फोर्ट पर सेलिब्रेट करें क्रिसमस)

भोपाल

अगर आप भोपाल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां के चर्च क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने जा सकते हैं। वाकई यहां आने के बाद आपका दिन बन जाएगा। ये जगह केवल भोपाल में नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में बेस्ट है। इसे यहां के सबसे पुराने चर्चों में से एक माना जाता है।

इसके सिवा यहां आप सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च (St. Joseph’s Catholic Church), सेंट थॉमस ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल चर्च (St. Thomas Orthodox Cathedral Church) भी घूमने जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP