Tamil Nadu Me Ghumne Ki Jagah: तमिलनाडु की इस जगह की खूबसूरती देख आप भी बार-बार जाना पसंद करेंगे

Tamil Nadu Hidden Places: तमिलनाडु की चर्चित जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आज एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। खूबसूरती और वास्तुकला देख झूम उठेंगे।
image

Tamil Nadu Unknown Tourist Places: दक्षिण भारत देश का एक खूबसूरत और प्रमुख हिस्सा माना जाता है। देश के इस हिस्से में स्थित लगभग हर राज्य देश का मुख्य पर्यटन केंद्र माना जाता है।

दक्षिण भारतीय राज्य केरल से लेकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से लेकर तमिलनाडु में हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

तमिलनाडु, एक ऐसा दक्षिण भारतीय राज्य है, जो अपनी खूबसूरती से हर दिन पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह राज्य मनमोहक समुद्र तटों से लेकर कई हिल स्टेशन्स के लिए भी जाना जाता है।

तमिलनाडु के रामेश्वरम, चेन्नई, ऊटी, कन्याकुमारी और महाबलीपुरम के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन कुंभकोणम के बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको कुंभकोणम की खासियत से लेकर खूबसूरती और यहां मौजूद कुछ चर्चित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां एक बार घूमने के बाद आप बार-बार जाना चेहेंगे।

तमिलनाडु में कुंभकोणम कहां है? (Where Is Kumbakonam In Tamil Nadu)

Where Is Kumbakonam In Tamil Nadu

कुंभकोणम की खासियत से लेकर खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि कुंभकोणम तमिलनाडु के तंजावूर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक शहर माना जाता है। कुंभकोणम को कई लोग कुंबकोनम के नाम से भी जानते हैं। यह तंजावुर मुख्य शहर से करीब 40 किमी दूर है।

आपकी जानकारी के लिए भी यह भी बता दें कि कुंभकोणम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 294 किमी दूर है। इसके अलावा, यह शहर पुदुचेरी से करीब 141 किमी और पुदुकोट्टई से महज 99 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें:Famous Krishna Temples: दक्षिण का द्वारका के नाम से प्रसिद्ध है यह प्राचीन कृष्ण मंदिर, होली में पहुंचते हैं हजारों भक्त

कुंभकोणम शहर का इतिहास (History Of Kumbakonam)

History Of Kumbakonam

कुंभकोणम शहर का इतिहास बहुत पुराना है। माना जाता है कि कुंभकोणम शहर कई राजवंशों के शासनकाल से गुजरा है। इतिहास के अनुसार कुंभकोणम शहर को तीसरी शताब्दी में स्थापित किया गया था।

इतिहास के अनुसार यह कहा जाता है कि कुंभकोणम शहर पर तीसरी और चौथी शताब्दी से लेकर 9 वीं शताब्दी तक पल्लव राजाओं ने शासन किया था। पल्लव राजाओं के बाद चोल और पांड्य राजवंशों ने भी कुंभकोणम पर शासन किया था। कई राजवंशों के अधीन रहा कुंभकोणम में कई प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर और स्मारक का निर्माण भी करवाया गया।

कुंभकोणम की खासियत? (Why Kumbakonam Is So Famous)

Why Kumbakonam Is So Famous

तमिलनाडु के तंजावूर जिले में स्थित कुंभकोणम एक खूबसूरत शहर है, जो अपने कई भव्य मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह शहर कई मंदिरों के अलावा, कई शानदार और भव्य दक्षिण भारतीय उत्सव के लिए भी जाना जाता है। यह हर 12 साल में महामाहम उत्सव मनाया जाता है।

कुंभकोणम, दक्षिण भारत का एक ऐसा ही शहर है, जो दो महान नदियों, उत्तर में कावेरी और दक्षिण में अरसलार नदी के बीच में स्थित है। ये दोनों ही नदियां कुंभकोणम की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करती हैं। कुंभकोणम को दक्षिण भारत में मंदिरों का घर भी बोला जाता है।

कुंभकोणम में घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places In Kumbakonam)

Best Places In Kumbakonam

कुंभकोणम तमिलनाडु के साथ-साथ पुर दक्षिण भारत में मंदिरों के घर के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस ऐतिहासिक शहर में करीब 100 से अधिक प्राचीन और पवित्र मंदिर मौजूद हैं। कई मंदिरों का दर्शन करने हर दिन दर्जन से अधिक भक्त पहुंचते हैं।
कुंभकोणम में स्थित सबसे चर्चित मंदिर का जिक्र किया जाता है, तो उसका नाम कुंबेश्वर मंदिर है, जिसे सबसे प्राचीन शैव मंदिरों भी में गिना जाता है। इसके अलावा, इस शहर में नागेश्वर स्वामी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर भी चर्चित मंदिर माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:Women's Day 2025: विमेंस डे के मौके पर गर्ल गैंग हिमाचल के इन शानदार और सुरक्षित हिल स्टेशन को डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं

कुंभकोणम घूमने का बेस्ट समय और कैसे पहुंचें?

दिसंबर से लेकर मार्च के बीच का समय कुंभकोणम घूमने का बेस्ट समय माना जाता है। इस दौरान कुंभकोणम एकदम सुहावना रहता है। मार्च के बाद यह गर्मी पड़ने लगती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुंभकोणम के सबसे पास में तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट है। इसके अलावा, रेल के माध्यम से तंजावुर और तंजावुर रेलवे स्टेशन से लोकल टैक्सी या कैब लेकर कुंभकोणम पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@our_kumbakonam,kumbakonam360_official_insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP