कोल्हापुर महाराष्ट्र की एक फेमस और लोकप्रिय जगह है। यह शहर खान-पान के अलावा अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक चीजों के लिए भी फेमस हैं। इस शहर में हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि कोल्हापुर शहर का नाम कोल्हापुर कैसे पड़ा और क्यों पड़ा तो फिर आपका जबाव क्या हो सकता है?
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोल्हापुर का नाम कोल्हापुर क्यों, कब और कैसे पड़ा। आइए जानते हैं।
इस शहर का नाम कोल्हापुर क्यों पड़ा यह जानने से पहले इस शहर का प्राचीन इतिहास जान लेते हैं। इस शहर का इतिहास बेहद दिलचस्प है। यह शहर ब्रिटिश भारत के समय भारतीय मराठा की राजकीय रियासत थी। उस समय यह दक्कन विभाग के अंतर्गत था।
कहा जाता है कि उस समय यह मराठा साम्राज्य का चौथी सबसे महत्वपूर्ण रियासत थी। एक अन्य कहानी है कि भारत की आजादी से पहले यह शहर 19 तोपों की सलामी रियासत के नाम से भी फेमस था।
इसे भी पढ़ें:वैष्णो देवी जा रहे हैं तो आसपास स्थित इन जगहों पर भी घूमने ज़रूर पहुंचें
प्राचीन काल और मध्यकाल में इस शहर को कई नामों से जाना जाता था। कहा जाता है यह शहर 'दक्षिण काशी' के अलावा 'अंबाबाई' के नाम से भी जाना जाता था। एक अन्य कहानी है कि इस शहर को 19 तोपों का शहर भी बोला जाता था।(कोल्हापुर में घूमने की जगहें)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस शहर में एक कोल्हासुर राक्षस रहता है जिसके अत्याचार से स्थानीय लोग बहुत परेशान रहते थे। लोगों ने महालक्ष्मी देवी से प्रार्थना की कि इस अत्याचार से दूर करें। इस प्रार्थना के बाद कोल्हासुर राक्षस से महालक्ष्मी के साथ नौ दिनों तक युद्ध चला और अंत में कोल्हासुर हार गया।
युद्ध हारने के बाद कोल्हासुर राक्षस मां महालक्ष्मी के पास गया और उनसे वर मंगा कि इस शहर को मेरे नाम का पहचान दीजिए। तब से कहा जाता है कि इस शहर को कोल्हासुर का नाम बदलकर कोल्हापुर रख दिया गया।
इसे भी पढ़ें:ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को मुफ्त में मिलती हैं ये सुविधाएं, आप भी जानें
यह हम सभी जानते हैं कि कोल्हापुरी चप्पल पूरे भारत में बेहद पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि इस शहर को पहचान काफी हद तक कोल्हापुरी चप्पल से भी मिली है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,temples-in-kolhapur)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।