घूमना बहुत से लोगों का शौक होता है। घुमक्कड़ी के जरिए ना केवल नई चीजों व जगहों को करीब से देखने व जानने का मौका मिलता है। वहीं, इससे आपके भीतर भी कई सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। दुनिया के अलग-अलग कोने में ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और सालभर यहां पर यहां पर पर्यटकों का तांता लगा रहता है।
वहीं दूसरी ओर, वर्ल्ड में कुछ ऐसी ट्रेवल प्लेसेस भी हैं, जिन्हें महज तस्वीरों में देखकर ही काफी डर लगता है और इसलिए यहां पर जाने व घूमने के लिए बहुत अधिक हिम्मत की जरूरत होती है। बहुत से लोग तो इन जगहों की तस्वीरें देखकर या इनके बारे में सुनकर ही यहां जाने का विचार छोड़ देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद खतरनाक मानी जाती हैं और इसलिए अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं तो एक बार जरा फिर से सोच लीजिए-
डेथ वैली, यूएसए
डेथ वैली का नाम सुनकर ही शायद आप थोड़ा घबरा जाएं। लेकिन यहां पर कुछ डरावना नहीं है, लेकिन यहां का तापमान शायद आपको यहां रहने ना दें। यह पृथ्वी के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। यह रेगिस्तान हमारे ग्रह पर अब तक के उच्चतम तापमान - 134 °F (56.7 °C) दर्ज किए जाने का रिकॉर्ड है। अगर आप यहां पर है तो अपने साथ पानी की पर्याप्त मात्रा साथ में रखनी होगी। पानी के बिना आप यहां सिर्फ 14 घंटे ही रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में उठाना चाहते हैं जंगल सफारी का मजा, तो घूमने जाएं भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर
स्नेक आइलैंड, ब्राजील
स्नेक आइलैंड को दुनिया के सबसे खतरनाक प्लेस की श्रेणी में रखा जा सकता है। स्नेक आइलैंड के रूप में जाना जाने वाला इल्हा दा क्यूइमाडा ब्राजील के तट पर स्थित है और हजारों गोल्डन लैंसहेड वाइपर का घर है। इस जगह दुनिया के सबसे जहरीले सांप पाए जाते हैं। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि द्वीप पर प्रति वर्ग मीटर लगभग पांच सांप रहते हैं। इसका अर्थ है कि आप इस जगह पर कदम रखने के बारे में भी नहीं सोच सकते। अगर आप यहां जाते हैं तो जिंदा वापिस बचकर आना मुमकिन ही नहीं है।(भारत की 5 रहस्यमय जगहें )
लेक नैट्रॉन, तंजानिया
यह लेक देखने में बेहद ही आकर्षक लगती है और इसलिए हर कोई यहां पर करीब से जाकर इस झील की सुदंरता को निहारना चाहता है। लेकिन हम आपको बता दें कि झील की सतह पर क्षार नमक की परत इतनी खतरनाक है कि सभी जीवित प्राणी इसके संपर्क में आते ही मर जाते हैं इसलिए इस झील में तैरना सख्त मना है। तो अब अगर आप लेक नैट्रॉन जाएं तो इससे थोड़ी दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए अधिक बेहतर रहेगा।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं भारत की इन 7 रहस्यमयी जगहों के बारे में
हैंगिंग टेंपल, चीन
1500 साल से भी पहले बना चीन का हैंगिंग टेंपल वास्तव में वास्तुशिल्प का एक अद्भुत नमूना है। यह चीन के शांक्सी प्रांत में माउंट हेंग के पास एक चट्टान के किनारे बनाया गया एक मंदिर है, जिसे वास्तव में बिना किसी लकड़ी के खंभे के बनाया गया था। इसमें 40 कमरे हैं जो पैसज वे से जुड़े हुए हैं। यह मंदिर मूल रूप से चट्टान में छेद करके बनाया गया था।
क्लिफ्स ऑफ मोहर, आयरलैंड
अरन आइसलैंड और गॉलवे खाड़ी के मनमोहक दृश्यों के साथ, मोहर की चट्टानें आयरलैंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। हालांकि, यह भी सबसे खतरनाक में से एक है, और किनारे पर आपका एक गलत कदम आपको अटलांटिक में 700 फुट तक नीचे गिरा सकता है। चट्टानों की विस्मयकारी सुंदरता का अनुभव करने का सबसे सुरक्षित तरीका ऑफिशियल पॉथ है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Wikimedia, thetravelimages, lonelyplanet
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों