मार्केट में तोतापरी आम का बहुत डिमांड है, स्वाद, मिठास और रंग के कारण इस आम को आमों का राजा भी कहा जाता है। तोतापरी आम दक्षिण भारतीय आम का एक किस्म है, जिसे आज के समय में पूरे देश में पसंद किया जाता है। स्वाद और मिठास तो ठीक है, लेकिन इस आम का यह नाम कैसे पड़ा होगा यह जानना बहुत दिलचस्प है। चलिए इस लेख में आज हम आपको तोतापरी आम का यह नाम कैसे पड़ा इसके बारे में बताएंगे।
तोतापरी आम का आकार और रंग इस नाम के पीछे की एक प्रमुख वजह है। इस आम का रंग तोतेके पंखों की तरह हरा होता है, और इसका आकार भी लम्बा और नुकीला होता है, जो तोते की चोंच की तरह दिखता है। इसलिए इसे तोतापरी (तोता + परी) नाम दिया गया, जिसका अर्थ है तोते के समान।
इसे भी पढ़ें: आम से है इन 8 शहरों की पहचान, कईयों के नाम भी है इससे मिले-जुले
यह आम मुख्य रूप से दक्षिण भारत, विशेषकर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, और तमिलनाडु में उगाया जाता है। यह क्षेत्रीय किसानों और बागवानों द्वारा बहुत समय पहले से उगाया जाता रहा है और इसके नामकरण का एक हिस्सा उनके स्थानीय बोलचाल और मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है।
कुछ कहानियों के अनुसार, इस आम का नाम एक पुराने समय की घटना से भी जुड़ा है। कहा जाता है कि एक बार एक प्रसिद्ध बागान मालिक के बगीचे में आम का पेड़ था जिस पर तोते बहुत आते थे। इन तोतों को यह आम बहुत पसंद था और वे इसे खाते समय बहुत खुश होते थे। यह दृश्य बागान मालिक को बहुत पसंद आया और उसने इस आम को 'तोतापरी' नाम दे दिया, जो तोते की खुशी और इस आम के प्रति उनके आकर्षण को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें: लंगड़ा से लेकर कलमी और दशहरी तक, इन प्रमुख आम के किस्मों को कैसे मिला ये नाम
तोतापरी आम की इस कहानी और उसकी विशेषताओं ने इसे भारतीय आमों की दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। इसके नामकरण की कहानी, उसके अद्वितीय स्वाद और उपयोग के कारण यह आम आज भी पूरे देश में बहुत लोकप्रिय है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।