चारों तरफ पॉल्यूशन की वजह से आप अपने शहरों में धूल-मिट्टी और गंदगी देखती होंगे ही। कई शहरों का तो यह हाल है कि कूड़ा-कचरा सड़कों पर बिखरा दिखता है, लेकिन सोचिए उन शहरों के बारे में जो पूरी मेहनत कर रहे हैं और जिन्हें मिला है साफ-सुथरे शहरों का खिताब। अरे, नहीं हम विदेश की नहीं, बल्कि भारत के ऐसे कुछ शहरों की बात कर रहे हैं, जो एकदम साफ-सुथरे हैं।
स्वच्छ भारत अभियान ने भारत भर के गांवों, शहरों और कस्बों में साफ-सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू किया था। जिसके परिणाम काफी अच्छे रहे और हमें मिले हमारे स्वच्छ शहर। आइए जानें भारत के ऐसे शहरों के बारे में।
कमाल की बात यह है कि इंदौर पिछले लगभग पांच-छह वर्षों से यह खिताब जीत रहा है। भारत के सबसे स्वच्छ शहर होने के अलावा, इंदौर में आप कई सारी एक्टिविटीज कर सकती हैं। इस शहर के समृद्ध इतिहास को जानने के लिए आप होलकर राजवंश के रजवाड़ा पैलेस की सैर कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, रालामंडल वाइल्डलाइफ सैंचुरी घूम सकती हैं और एक शानदार ट्रैक को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
इस कड़ी में अगला नाम है, सूरत शहर का, जो टेक्सटाइल हब के नाम से जानी जाती है। इस सर्वे के दौरान यह शहर दूसरे नंबर पर रहा। खरीदारी के लिए यह एक अद्भुत शहर है; आपके द्वारा खरीदे गए आधे कपड़े वास्तव में सूरत से निर्यात किए जाते हैं, और, यहां, आपको बेहतर दरों पर बेहतर गुणवत्ता मिलेगी। ऑथेंटिक जरी वर्क, खूबसूरत कढ़ी हुई साड़िया और अन्य फैब्रिक के लिए यह शहर बहुत अच्छा है। सूरत जाकर इस्कॉन मंदिर के दर्शन करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें :रहस्यमयी मंदिर: हर मंदिर की है अपनी एक अलग कहानी
देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर का तीसरा स्वच्छ शहर की कैटेगरी में शामिल होना सुखद आश्चर्य की बात है। मुंबई तो वैसे ही कई चीजों से गुलजार है, लेकिन नवी मुंबई में भी कई रोमांचक चीजें हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। खारघर में स्थित पांडवकड़ा फॉल जाकर प्रकृति के नजारों का आनंद लें। इसके अलावा कर्नाला बर्ड सैंचुरी एक्सप्लोर कर सकती हैं, जो लगभग 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों को देखने के लिए अच्छा स्पॉट है।
इसे भी पढ़ें :हावड़ा ब्रिज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जो आपने पहले नहीं सुने होंगे
विजयवाड़ा को आंध्र प्रदेश शहर का एक हिडन जेम कहें, तो गलत नहीं होगा। बेजवाड़ा के नाम से जाने जाना वाले इस शहर में लोकप्रिय कनक दुर्गा मंदिर है। द्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित, यह विजयवाड़ा में सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है, जिसका इतिहास शहर की पहचान के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा आप Undavalli caves की सैर कर सकती हैं, यह रटॉक-कट मंदिर है जो भगवान पद्मनाभ और भगवान नरसिम्हा को समर्पित है। समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत का प्रमाण है यह सुंदर शहर।
इस सूची में पांचवें स्थान पर गुजरात का एक और शहर है। है न कितनी खुशी की बात। गुजरात का यह शहर है अहमदाबाद, जो अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। साबरमती आश्रम, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधीजी का घर, अहमदाबाद आने वालों के लिए 'Must See' है। आश्रम में रहते समय गांधी जी ने ऐसी पाठशाला बनाई जो मानव श्रम, कृषि और साक्षरता को केन्द्रित करके उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर सकें। इसलिए यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत के इतिहास को सुरक्षित रखता है। एक और संग्रहालय ऐसा संग्रहालय है, जिसे कारों के शौकीन लोगों को विशेष रूप से देखना चाहिए, वह है ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय। यह पूरे देश में अपनी तरह का अनूठा संग्रहालय है, जिसमें विंटेज कारों का अद्भुत संग्रह है।
इसके अलावा कुछ शहर और भी हैं, जो साफ-सुथरे शहरों की सूची में शामिल हैं। जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik and unsplash images
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।