herzindagi
 different chinese dumplings

लोगों के बीच मशहूर है चाइनीज Dumplings के ये अलग-अलग वैरायटी, आप भी जानें

डंपलिंग जिसे पकौड़ी भी कहते हैं, ये एक या दो नहीं बल्की कई तरह के होते हैं। चाइनीज फूड में कई तरह के डंपलिंग फेमस है, जिसमें से कुछ को आज हम आपके साथ शेयर करेंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-23, 15:17 IST

जिस प्रकार भारतीय खासकर उत्तर भारतीय भोजन की श्रृंखला में पकौड़ी फेमस है उसी तरह चीनी और कोरियाई भोजन में डंपलिंग फेमस है, इसमें मोमोज से लेकर बाओ तक कई अलग अलग तरह की डिशेज शामिल है। चीनी व्यंजनों में मांस से लेकर सब्जी तक विभिन्न तरह के फिलिंग या भरवान डंपलिंग में भरकर बनाए जाते हैं। अलग अलग फ्लोर और भरवान के साथ बने ये डंपलिंग अपने अलग स्वाद के कारण अलग नाम से जाने जाते हैं। बहुत से लोगो सिर्फ मोमोज के बारे में ही जानते हैं, इसलिए इस लेख में हम आपको मोमोज की कुछ विभिन्न वेरायटी और मोमोज से अलग चीनी डंपलिंग के बारे में बताएंगे।

जॉ-जी (Jiaozi)

गेहूं के आटे में गोभी और स्कालियन के भरवान के साथ जॉ-जी को बनाया जाता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट चीनी फूड्स में इसे परोसा जाता है। यह मोमोज से खाने में बेहद अलग और स्वादिष्ट एवं हेल्दी होता है।

हा-गो (Ha-gow)

chinese dumplings recipe

अंडाकार और हाल्फ मून के आकार में इस डंपलिंग को बनाया जाता है। इसके भरवान में झींगा, बांस के अंकुर और सूअर की चर्बी का उपयोग किया जाता है। चाइनीज सॉस और स्टीम की मदद से इस हा-गो को बनाया जाता है।

जिओ लॉन्ग बाओ (Xiao Long Bao)

इस चाइनीज डंपलिंग को सूप पकौड़ी के रूप में भी जाना जाता है। जिओ लॉन्ग बाओ में सूअर के मांस को भरवान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इसे पारंपरिक चीनी डिम सम ब्रंच के एक हिस्से के रूप में भी परोसा जाता है।

इसे भी पढ़ें : Google Year in Search 2023: साल 2023 में पानी पुरी से लेकर भेलपुरी तक इन पॉपुलर फूड्स को किया गया खूब पसंद, देखें लिस्ट

बाओ जी (Bao Zi)

steamed chinese dumplings

बाओ जी में बारबेक्यू किए हुए सूअर के मांस को मैदे की पूड़ी में भरकर स्टीम करके पकाया जाता है। बाओ जी एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध डंपलिंग है, जिसे चीनी लोग खाना पसंद करते हैं।

सिउ माई (Siu Mai)

सिउ माई गोल टोकरी के आकार में डंपलिंग है, जिसे गेहूं के आटेमें लपेटकर बनाया जाता है। गेहूं के आटे में बने हुए के कारण यह हेल्दी है इसकी फिलिंग में नॉनवेज और वेज दोनों तरह के फूड प्रोडक्ट का उपयोग किया जाता है।

वॉनटॉन (Wontons)

वॉनटॉन गेहूं के आटे से बनाया जाता है, चीनी भोजन के लोकप्रिय और प्रसिद्ध फूड में से एक वॉनटॉन में पिसा हुआ झींगा और सूअर के मांस का उपयोग कर बनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें : तीन इंग्रीडिएंट्स से बना सकते हैं क्रिसमस के लिए डेजर्ट्स, जानें रेसिपीज

शेंग जियान बाओ (Sheng Jian Bao)

different types of chinese dumplings

जिओ लॉन्ग बाओ की तरह ही शेंग जियान बाओ बी होता है, लेकिन इसे बनाने के बाद सूप के साथ परोसा जाता है। और  शेंग जियान बाओ को स्टीम करने के बाद सुनहरी भूरा होने तक पकाया जाता है।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik  

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।