गोंद कतीरा एक ऐसा आहार है, जिसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं, वहीं गोंद भी एक खाद्य पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल लड्डू, बर्फी और मिठाई समेत कई चीजें बनाने के लिए की जाती है। बता दें कि गोंद कतीरा और गोंद दो अलग-अलग चीज हैं, जो दिखने में तो बिल्कुल एक जैसा दिखता है, लेकिन है दोनों बिल्कुल अलग है। भारत के अलावा आस पास के देशों में इन दोनों की बहुत ज्यादा डिमांड है। ऐसे में यदि आप भी गोंद और गोंद कतीरा को एक समझते हैं या आपको गोंद कतीरा के बारे में जानकारी नहीं है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
इसे भी पढ़ें: लंगड़ा से लेकर कलमी और दशहरी तक, इन प्रमुख आम के किस्मों को कैसे मिला ये नाम
कैसे किया जाता है सेवन
गोंद कतीरा न ही फल और सब्जी है और न ही कोई मसाला इसलिए इसमें किसी प्रकार की कोई महक गंध और स्वाद नहीं होती है। सामान्य बोलचाल की भाषा में जानें तो इसे बूटी या ड्राई फ्रूट्स कहा जा सकता है। गोंद और गोंद कतीरा दोनों ही चीजों को पेड़ के रस से निकाला जाता है, जिसे सुखाकर गोंद बनाया जाता है। गोंद और गोंद कतीरा की तासीर अलग-अलग होती है, इसलिए सर्दियों में और प्रसव के बाद महिलाओं को लड्डू बनाकर खिलाया जाता है। वहीं गोंद कतीरा पानी में भिगकर जैली में बदल जाता है और इसकी तासीर भी ठंडी होती है। गर्मियों में लू, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इसका सेवन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: हैवी, व्हिपिंग और लाइट क्रीम में क्या है अंतर?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।