
महाशिवरात्रि का दिन सबसे बड़ा होता है। इस दिन कई सारे लोग अपने जीवन में होने वाली परेशानियों का निवारण करने के लिए कई सारे उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और चीजों को अर्पित करते हैं, तो ऐसे में आप जानें कि कौन सी वो चीज है, जिसपर लिखा गया एक शब्द आपकी मनोकामना को पूरा कर सकती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने बताया कि आप शिवलिंग पर बेलपत्र को चढ़ाते समय एक शब्द को जरूर लिखें। इससे आपके जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
भगवान शिव और प्रभु श्री राम का संबंध बहुत गहरा है। हनुमान जी, जो शिव के ही अवतार हैं, उन्होंने भी राम नाम की शक्ति से ही असंभव कार्यों को संभव किया। मान्यताओं के अनुसार, जब कोई भक्त बेलपत्र पर राम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करता है, तो महादेव उस भक्त पर अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उसकी प्रार्थना को स्वीकार करते हैं। इसलिए आप भी इस बार महाशिवरात्रि पर बेलपत्र पर राम लिखकर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में परिवर्तन अपने आप देखने को मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: शिवजी को कौन सा फूल चढ़ाएं और कौन सा नहीं? जानें यहां
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: यहां वैद्य रूप में पूजे जाते हैं महादेव, महाशिवरात्रि पर रहती है भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि की पूजा में इन चीजों का खास ध्यान रखें, ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके और आपके सभी काम अच्छे से बन सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/ Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।