'सुबह के नाश्ते में क्या चाहिए? कुछ अधिक नहीं बस, ब्रेड और बटर लगा कर दे देना काम चल जायेगा', शाम को नाश्ते में क्या चाहिए? ब्रेड ऑमलेट बना के दे दो आराम से खा लूंगा'। क्यूं, सही कहा ना? सुबह या शाम के नाश्ते में लगभग हर घर में ब्रेड शामिल ना ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। ऐसा लगता है ब्रेड के बिना ना ही सुबह गुज़र सकता है ना ही शाम, लेकिन एक ही ब्रेड खा-खा के आप बोर नहीं हो जाते? अगर बाज़ार में अलग-अलग और हेल्दी ब्रेड्स उपलब्ध है तो फिर एक ही ब्रेड बार-बार क्यूं खाना। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ब्रेड के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्टी ही नहीं बल्कि, हेल्दी भी होते हैं। चलिए जानते है इन ब्रेड्स के बारे-
जब बाज़ार में एक से एक हेल्दी ब्रेड मौजूद है तो फिर आप एक ही ब्रेड पर क्यूं निर्भर है। मल्टीग्रेन ब्रेड बनाने के लिए रिफाइंड आटे का उपयोग किया जाता है। कई जानकारों का मानना है कि इस ब्रेड में विटामिन बी, ए, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो अलगी बार साधारण ब्रेड खरीदने से पहले मल्टीग्रेन ब्रेड के बारे ज़रूर सोचें।
इसे भी पढ़ें: कमल ककड़ी है बहुत फायदेमंद, साफ करने और काटने के लिए ये आसान टिप्स आजमाएं
जब फ्रूट का स्वाद एक ब्रेड में मिल सकता है तो ब्रेड के साथ जैम, फ्रूट्स या किसी अन्य चीज को खाने से क्या फायदा। जी हां, फ्रूट ब्रेड एक ऐसा ही ब्रेड है जिसमें आपको ब्रेड के साथ फ्रूट का भी स्वाद मिलेगा। इसे अन्य ब्रेड की तरह टोस्ट करने की ज़रूरत भी नहीं। बस प्लास्टिक से निकाला और खा लिया। यह स्वादिष्ट के साथ हेल्दी भी होता हैं।
यह एक इटालियन ब्रेड है जो खाने के साथ-साथ बेहद हेल्दी भी माना जाता है। वैसे भारत में इटालियन फूड्स वर्षो से पसंद किए जाते रहे हैं। आज भी आपको हर गली-मोहल्ले और चौराहे पर एक ना एक इटालियन होटल दिख ही जायेगा। अगर आपको इटालियन खाना पसंद है तो ये ब्रेड भी आपको बेहद पसंद आएगा। इसे गेंहू के आटे, नमक और खमीर के इस्तेमाल से बनाया जाता है।
यह भी एक इटालियन ब्रेड है जिसे आमतौर पर इटली के हर घर में देखा जा सकता है। बाज़ार में आपको ये ब्रेड आसानी से मिल जायेगा। ये ब्रेड टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इस ब्रेड को बनाने में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है, और आप बखूबी जानते है कि लहसुन हेल्थ के लिए कितना सही माना जाता है। कहा जाता है कि थोड़ा बहुतम इसमें जैतून का तेल भी मिक्स रहता जो हेल्थ के एरफ़ेक्ट माना जाता हो।
इसे भी पढ़ें: ये फूड्स ताजा ही नहीं बल्कि, बासी होने के बाद भी लगती है और भी टेस्टी
ब्रेड के इस सूची में ब्राउन ब्रेड भी है। कहा जाता है की इस ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,फाइबर, मैग्नीशियम ,कैल्शियम, और आयरन मौजूद रहते हैं जो हेल्थ के लिए परफेक्ट आहार है। इसी तरह राई की ब्रेड भी हेल्थ के लिए सही माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@generalmills.com,thecafesucrefarine.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।