herzindagi
Jackfruit tree,

क्या आपको पता है संस्कृत में कटहल को क्या कहते हैं? यदि नहीं तो सुनकर चकरा जाएगा माथा

गर्मी के मौसम से लेकर बारिश के मौसम की शुरुआत तक, मार्केट में कटहल के सब्जी का उपयोग किया जाता है। कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे सब्जी की तरह पकाने के साथ-साथ फल की तरह खाया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-02, 18:14 IST

भारत में ऐसे कई तरह के फल और सब्जी पाए जाते हैं, जिसे फल और सब्जी दोनों तरह से खाया जाता है। इन फल और सब्जी में आते हैं, आम, केला, पपीता और कटहल आदि। इन सब्जियों के अलावा ऐसे और भी सब्जी और फल हैं, जिसे एक नहीं बल्कि दो रूप में खाया जाता है। इन फलों के अलावा आज हम कटहल के बारे में जानेंगे। कटहल के फल को सब्जी और फल दोनों रूप में खाया जाता है। कटहल के पकौड़ा, सब्जी और कई तरह के स्नैक्स बनाकर खाया जाता है। वहीं कटहल के पके हुए फल को साधारण खाने के अलावा इससे शेक, स्मूदी, हलवा और बर्फी समेत कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है। 

ये तो रही कटहल के बारे में कुछ बेसिक जानकारी, लेकिन क्या आपको पता है कि स्वादिष्ट कटहल के फल और सब्जी हिंदी और इंग्लिश के अलावा संस्कृत में क्या कहते हैं? दुनियाभर में बोलचाल और प्रोफेशनल चीजों के लिए अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है। लेकिन भारत में बोलचाल के लिए ज्यादातर लोग हिन्दी भाषा का उपयोग करते हैं। इसके अलावा भारत में हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय बोली और भाषाओं का भी उपयोग अपने बोलचाल के लिए करते हैं।

kathal aka jackfruit name in Sanskrit

हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी और पंजाबी समेत एक वक्त ऐसा था, जब लोग संस्कृत भाषा का उपयोग करते थे। हिंदू धर्म के ज्यादातर धार्मिक ग्रंथ संस्कृत भाषा में ही लिखे हैं। भारत में एक वक्त ऐसा था, जब दूसरे बोली और भाषा बोलने का चलन नहीं था, तब लोग बोलचाल के लिए संस्कृत भाषा बोली जाती थी।

इसे भी पढ़ें: संस्कृत में गोलगप्पे का नाम सुन चकरा जाएगा दिमाग  

संस्कृत भाषा का उपयोग

आज भी संस्कृत भाषा के कई शब्दों का उपयोग बोलचाल के लिए किया जाता है। संस्कृत भाषा के शब्द बेहद कठिन और आज के लोगों के लिए थोड़ा अटपटा भी हो सकता है। भारत के आधे से ज्यादा लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि संस्कृत भाषा के कई शब्द और चीजों के अर्थ बेहद मजेदार हो सकते हैं। आज के इस लेख में आपके साथ संस्कृत भाषा के एक मजेदार शब्द के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा।

कटहल को संस्कृत में क्या कहते हैं?

Jackfruit benefits

कटहल या जैकफ्रूट इन दोनों ही नाम का उपयोग हम अपने रोजमर्रा के बोल चल की भाषा में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि संस्कृत भाषा में कटहल को क्या कहते हैं? यदि आपको नहीं पता तो जो लोग संस्कृत पढ़ रहे हैं या संस्कृत पढ़ने में रूची रखते हैं, उन्हें जरूर इसके बारे में जानकारी होगी। बता दें कि कटहल को संस्कृत में पनसम् कहा जाता है, कई लोग इसे पनसफलं भी कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस भारतीय किस्म के आम की विदेशों में है High Demand, नहीं जानते तो अब जान लीजिए

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।