गोलगप्पा एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड है जो यूं तो लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद होता है लेकिन लड़के भी इसे खाने से पीछे नहीं हटते हैं। क्या बच्चे और क्या बड़े, गोलगप्पे का नाम सुनकर ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा हो भी क्यों न, आखिरकार गोलगप्पा मुंह का स्वाद बदल देने वाला और सबका चहीता स्ट्रीट फ़ूड जो है। आटे और सूजी के गोलगप्पे में मसालेदार आलू एवं बूंदी की स्टाफिंग और खट्टी-खट्टी इमली का जायकेदार पानी।
आपके भी मुंह में पानी आ ही गया होगा अब तक तो। दिल्ली से लेकर देश के हर शहर में यह बिगता है और खास बात ये है कि हर जगह पर इसे अलग-अलग नाम से बुलाया जाता है। जहां एक ओर शहर बदलते ही भाषा बदल जाती है तो भाषा के साथ-साथ इसका नाम भी बदल जाता है, वहीं, दूसरी ओर संस्कृत भाषा में भी इसे अलग नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि संस्कृत में गोलगप्पे को क्या कहते हैं।
संस्कृत में गोल गप्पे को 'जल पूरीका' कहा जाता है। इसके अलावा, संस्कृत में इसके दो अन्य नाम भी हैं। एक नाम है 'जल पत्र' और दूसरा है 'जल पत्रम'।
यह भी पढ़ें: Easy Tips: नींबू निचोड़ने में होती है परेशानी, तो करें ये आसान काम
जल पूरिका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह दिखने में पूरी की तरह होती है बस इसका आकर बहुत छोटा होता है और उस छोटी सी पूरी में जल भरा जाता है।
वहीं, संस्कृत में जल पत्र या जल पत्रम का अर्थ है कि ऐसा पात्र जिसमें जल भरा जाता हो, गोलगप्पे में भी पानी भरकर देते हैं। इसलिए यह नाम पड़ा।
अन्य भाषों में भी गोलगप्पे के कई अलग-अलग नाम हैं। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली में मुख्य रूप से गोलगप्पे को गोलगप्पे ही कहते हैं।
वहीं, महाराष्ट्र की तरफ गोलगप्पे को 'पानी पूरी' बोला जाता है। इसके अलावा, जयपुर में 'बताशे' के नाम से गोलगप्पे को जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: बारिश के दिनों में बढ़ जाते हैं सब्जियों के दाम, तो इन्हें सुखाकर ऐसे करें इस्तेमाल
हरियाणा में गोलगप्पों को 'पूरी की पताशी' कहा जाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में पड़ाका नाम से इसे पहचान मिली है।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गोलगप्पे को पुचका कहा जाता है और गुजरात साइड में गोलगप्पों को पकोड़ी खाते हैं।
अगर आप भी गोल गप्पे खाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जरूर जान लें कि आखिर गोलगप्पे को संस्कृत में क्या कहते हैं और कैसे पड़ा इसका ये अनोखा नाम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।