Kanpur To Vrindavan Mathura Holi Road Trip: रंग और गुलालों का त्योहार यानी होली आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। जी हां, इस साल देश भर में 13 मार्च को छोटी और 14 मार्च को बड़ी होली मनाई जाएगी। कुछ जगहों पर तो होली एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाती है।
देश में जब किसी शानदार और चर्चित जगह होली मनाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले वृंदावन का ही नाम लेते हैं। होली के मौके पर वृंदावन में सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप भी कानपुर या शहर के आसपास रहते हैं और होली पर वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कानपुर से वृंदावन के लिए 2 दिन का शानदार रोड ट्रिप बताने जा रहे हैं। ट्रिप में इन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कानपुर से वृंदावन रूट में मौजूद शानदार और खूबसूरत जगहों से बारे में जानने से पहले आपको बता दें कि कानपुर से वृंदावन की दूरी करीब 364.8 किमी दूर है। इस ट्रिप के लिए आप कानपुर से लखनऊ एक्सप्रेसवे (वाया-आगरा) पकड़ सकते हैं।
अगर आप कानपुर से वृंदावन रोड ट्रिप के लिए लखनऊ एक्सप्रेसवे पकड़ते हैं, तो आप ट्रिप में औरैया से लेकर इटावा और आगरा से होते हुए कृष्ण जम्भूमि को एक्सप्लोर करते हुए वृंदावन पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: IRCTC eWallet: नॉर्मल से तत्काल ट्रेन टिकट का पेमेंट करना होगा आसान, जानें क्या है IRCTC ई-वॉलेट और यूज करने का तरीका
होली के शुभ मौके पर आप कानपुर से वृंदावन कब निकल रहे हैं, यह तय करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप 13 मार्च की सुबह-सुबह वृंदावन के लिए निकल सकते हैं, ताकि ट्रिप में पड़ने वाली कुछ शानदार जगहों को एक्सप्लोर करते हुए शाम तक वृंदावन पहुंच जाए।
आप 13 मार्च की रात को वृंदावन में स्टे कर सकते हैं। इसके बाद अगले दिन 14 मार्च को शानदार और धमाकेदार अंदाज में होली सेलिब्रेट कर सकते हैं। इन ट्रिप में आप अपनों के साथ भी पहुंच सकते हैं।
अगर आप कानपुर से वृंदावन के लिए निकलते हैं, तो ट्रिप का पहला पड़ाव औरैया पड़ेगा, जहां आप सुबह का नाश्ता करने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन और शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
औरैया में ऐसे कई चर्चित और लोकप्रिय धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- देव काली का मंदिर, भगवा काली मंदिर, गुरैया मंदिर और हनुमान मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप यमुना नदी के किनारे कुछ सुकून का पल भी बिता सकते हैं।
इटावा, कानपुर-वृंदावन होली रोड ट्रिप का दूसरा पड़ाव हो सकता है। इटावा, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है, जो कई चीजों के लिए जाना जाता है। इस शहर को राज्य का एक ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है।
इटावा में ऐसी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जी हां, इस शहर में स्थित सुमेर सिंह फोर्ट, विक्टोरिया पार्क, काली वाहन मंदिर, कचौरा घाट, वन्यजीव सफारी पार्क, श्री नीलकंठ मंदिर और हजारी महादेव मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कानपुर-वृंदावन होली रोड ट्रिप का तीसरा और सबसे शानदार पड़ाव है आगरा। ताजमहल की नगरी आगरा में आप दोपहर का नाश्ता करने के साथ-साथ कुछ शानदार और ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आगरा में आप ताजमहल के अलावा, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, चीनी रोजा मकबरा और राजेश्वर मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आगरा में आप स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ उठाना कतई न भूलें।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: एडवेंचर और वाइल्ड लाइफ का बेहतरीन लुत्फ उठाना है, तो राजस्थान की इन टॉप जगह घूम आएं
कानपुर-वृंदावन होली रोड ट्रिप का चौथा और अंतिम पड़ाव है। अगर आप मथुरा में 4-5 बजे तक पहुंच जाते हैं, तो कृष्ण जन्मभूमि में कई प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
करीब 6 बजे तक कृष्ण जन्मभूमि में मंदिरों को एक्सप्लोर करने के बाद कृष्ण जन्मभूमि से 12 किमी दूर स्थित वृंदावन में 13 मार्च की रात को स्टे कर लीजिए। अगले दिन 14 मार्च को वृंदावन में धमाकेदार अंदाज में होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।