अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को थियेटर में रिलीज हुई थी। भले ही फिल्म की कहानी क्रिकेट की दुनिया पर आधारित थी, लेकिन लोगों को केवल फिल्म ही नहीं शूटिंग प्लेसेस भी प्यार हो गया।
फिल्म देखने के बाद अब लोग इसमें नजर आए लोकेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी इन जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगर आप भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं, तो आप ये जानते होंगे कि वह झारखंड के ही रहने वाले हैं। फिल्म के कई सीन झारखंड में शूट हुए हैं। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर जाना चाहते हैं, तो यहां जाना आपको निराश नहीं करेगा।
यहां आप झारखंड के रांची में जोन्हा फॉल, हिरनी फॉल और दशम फॉल जैसी जगहों पर बहते पानी के झरने को देखने जा सकते हैं। इसके अलावा आपको टैगोर हिल, रांची हिल स्टेशन और कांके डैम जैसी जगहें भी पसंद आएंगी। यह दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।
इसे भी पढ़ें- Munjya फिल्म में नजर आ रहे खूबसूरत गांव का देखना है नजारा, तो दोस्तों के साथ इस तरह प्लान करें ट्रिप
हवा महल- फिल्म में आपको दोनों स्टार्स को आप हवा महल के पास शूटिंग करते हुए भी देख सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन आपको कपल्स की भीड़ देखने को मिलेगा। जयपुर की ये जगह, भारत की सबसे खास जगहों में से एक है। हवा महल के सामने एक रेस्टोरेंट है, जहां पर शूटिंग की गई है। अगर आप जयपुर घूमने गए हैं, तो साथ में आप अन्य जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए एक से एक जगहें हैं।
1734 में बना नाहरगढ़ किला, एक ऐसी जगह है, जहां आप एक बार गए, तो बार-बार जाने का मन होगा। यहां लोग सनसेट और सनराइज का नजारा देखने आते हैं। इस एक जगह से आप पूरा जयपुर देख सकते हैं। पूरे शहर की खूबसूरती देखने के लिए आप यहां जा सकते हैं। फिल्म में आपको नाहरगढ़ किले का नजारा देखने को मिलेगा। फिल्म में आपको तू है तो गाने में नाहरगढ़ किले का सीन देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।