Toran Gate Jaipur: पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर राजस्थान का एक चर्चित और लोकप्रिय शहर है। यह भारत के सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से भी एक माना जाता है।
जयपुर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित अद्भुत इमारतें, शानदार महल और फोर्ट देखने का एक अलग अनुभव होता है।
जयपुर में स्थित महल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, नाहरगढ़ किला, जंतर मंतर, जयगढ़ किला और रामबाग पैलेस जैसे कई स्थानों पर आप घूमने गए होंगे, लेकिन इस शहर में स्ठित तोरण द्वारा आपने देखा है क्या?
जी हां, जिस तरह जयपुर में स्थित महल और फोर्ट खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं, ठीक उसकी तरह अब 'तोरण द्वार' भी करता है। इस आर्टिकल में हम आपको तोरण द्वार की खासियत और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जयपुर में स्थित तोरण द्वार की खासियत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि आखिर यह किस जगह मौजूद है, ताकि आप जब घूमने के लिए जाए तो आसानी से पहुंच सकें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तोरण द्वार जयपुर के चैनपुरा में जवाहर सर्किल के पास है। एयरपोर्ट से शहर की तरफ जाने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती को निहार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: राजस्थान की इस जगह नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा, जल्दी प्लान बनाएं
आप सोच रहे होंगे कि तोरण द्वार का इतिहास काफी प्राचीन हो सकता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे हाल फिलहाल में ही बनाया गया है।
जी हां, इस खूबसूरत द्वार का उद्घाटन 15 मार्च 2024 को किया गया था। उद्घाटन के बस से यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं और सेल्फी लेते हैं। इसे बनाने में लगभग 2 साल का समय लगा था।
तोरण द्वार की खासियत जानने के बाद आप भी यहां घूमने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, इस द्वार के बारे में बोला जा रहा है कि इसमें मार्बल की पांच छतरियां बनी हुई हैं। इन पांचों छतरियों को बनाने में करीब 216 मार्बल के खंभे लगे हैं। कहा जाता है कि इसे हेरिटेज लुक में बनाया गया है। (जयपुर में घूमने की बेस्ट जगहें)
सफेद मार्बल से तैयार किए गए तोरण द्वार की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे गेटवे ऑफ जयपुर और गेटवे ऑफ राजस्थान के नाम से भी जाना जाता है। यह करीब 104 मी. लंबा और 34.1 फीट ऊंचा बना हुआ है। इसे आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने डिजाइन किया है।
तोरण द्वार देशी और विदेशी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। कहा जाता है कि इसे हेरिटेज लुक में बनाया गया है, इसलिए यहां हर समय पर्यटकों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
कई लोगों का मानना है कि तोरण द्वार जयपुर में आने वाले पर्यटकों का राजशाही अंदाज में स्वागत करता है। तोरण की सुंदरता हर दिन हजारों पर्यटकों का दिल जीतने का काम करती है। आपको बता दें कि द्वार के आगे और पीछे पर्यटकों के बैठने और वॉकिंग ट्रेक भी बनाया गया है। इसके अलावा यहां साइकिलिंग भी कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट स्थान माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: क्या आप राजस्थान के ताजमहल के बारे में जानते हैं? दिलचस्प है इतिहास
शाम के समय तोरण द्वार के बेस्ट टाइम माना जाता है। यहां 7 बजे के बाद हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब 7 बजे के बाद लाइट जलती है, तो तोरण द्वार की खूबसूरती देखने लायक होती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@-fourwheeldriveindia,beautifulgulabinagri
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।