Where is Rajasthan Ka Taj mahal: चलिए आपसे एक आसान सवाल पूछते हैं। ताजमहल देश के किस शहर में मौजूद है? आपका जवाब होगा-उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में ताजमहल स्थित है।
आगरा में स्थित ताजमहल के बारे में तो पूरा विश्व जानता है, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि राजस्थान में आपने ताजमहल देखा है, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है?
जी हां, राजस्थान में एक ऐसा महल स्थित है, जिसे 'राजस्थान का ताजमहल' के नाम से जाना जाता है। राजस्थान के इस ताजमहल की खूबसूरती की तुलना आगरा में स्थित ताजमहल से भी की जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान का ताजमहल के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीनन इस ताजमहल के बारे में जानने के बाद आप भी यहां घूमने के लिए निकल जाएंगे।
राजस्थान में स्थित जिस खूबसूरत ताजमहल का जिक्र हो रहा है उसका नाम जसवंत थाड़ा है। यह खूबसूरत महल किसी अन्य शहर में नहीं, बल्कि ब्लू सीटी के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध जोधपुर में स्थित है।
नीले-नीले मकानों के बीच में स्थित जसवंत थड़ा को मेवाड़ का ताजमहल कहा जाता है। इसकी खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर कोई घूमने पहुंचते रहता है।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: राजस्थान की इस जगह नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा, जल्दी प्लान बनाएं
जसवंत थड़ा का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। इस खूबसूरत महल के बारे में कहा जाता है कि इसे आगरा के ताजमहल की तरह जोधपुर में एक समाधि स्थल के रूप में जाना जाता है।
माना जाता है कि जसवंत थड़ा का निर्माण जोधपुर के महाराजा सदर सिंह ने 1899 में अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की याद में करवाया था। कहा जाता है कि जसवंत थड़ा मारवाड़ के शाही परिवार के लिए श्मशान भूमि के लिए जाना जाता है।
जसवंत थड़ा के बारे में कहा जाता है कि इसके निर्माण में शुद्ध संगमरमर का उपयोग किया गया है। हालांकि, आगरा के ताजमहल और इसके बनावट में अंतर है, लेकिन दोनों की चमक एक ऐसी लगती है।
जसवंत थड़ा महल में आगरा के ताजमहल की तरह ही छोटे-छोटे गुंबदों का निर्माण किया है, जो इसे और भी अधिक खास बनाते हैं। इस महल में सफेद संगमरमर के अलावा लाल रंग के संगमरमर को भी देखा जा सकता है। इसका भी निर्माण प्यार की निशानी के रूप में किया गया है।
सैलानियों के लिए जसवंत थड़ा बेहद खास है। जसवंत थड़ा के आसपास में स्थित हरियाली और झरने सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। जसवंत थड़ा की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
जसवंत थड़ा जोधपुर के साथ-साथ पूरे राजस्थान के लिए एक अनोखा महल है, जिसकी चमक ताजमहल की तरह दिखाई देती है। इसलिए यहां हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान के इन 3 ऑफबीट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स को विजिट करना है बेहद एक्साइटिंग
जसवंत थड़ा पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए देश के किसी भी हिस्से से जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। जोधपुर रेलवे स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर जसवंत थड़ा आसानी से पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा आप हवाई मार्ग से भी जोधपुर में पहुंच सकते हैं। इसके लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि जगहों से जोधपुर हवाई अड्डा पहुंच सकते हैं। जोधपुर हवाई अड्डा से टैक्सी, कैब ता लोकल बस लेकर जसवंत थड़ा पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta, harshit.purohit,sen_subh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।