खूबसूरती की मिसाल हैं भारत के ये महल


Nikki Rai
10-11-2022, 16:47 IST
gbsfwqac.top

    भारत में कई ऐसे एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती और अनोखे इतिहास के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही यहां कई खूबसूरत महल मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती हर किसी को दंग कर देती है। आइए जानें इन महलों के बारे में-

रॉयल पैलेस ऑफ मैसूर

    मैसूर के इस महल को भारत के सबसे खूबसूरत महलों में से एक का दर्जा प्राप्त है। इस महल के अंदर 14 हिंदू मंदिर और बगीचे मौजूद हैं।

जय विलास महल

    ग्वालियर का ये महल खूबसूरती की मिसाल है। इसके अंदर 400 कमरे मौजूद हैं। यह महल इतालवी, टस्कन व कोरिंथियन शैली में बना है।

सिटी पैलेस

    उदयपुर के सिटी पैलस को भारत के टॉप हैरिटेज पैलेस होटल्स में गिना जाता है। इसके अंदर 11 छोटे-छोटे और भी महल हैं। यहां घूमकर आप अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

जल महल

    जयपुर का ये जल महल झील के बीच में बना हुआ है। इसे देखकर एक पल को आप भी हैरान रह जाएंगे। इसकी खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर सकती है।

ताज महल

    खूबसूरत महलों की बात की जाए और ताजमहल का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। प्यार की मिसाल ये महल दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

हवा महल

    लाल और गुलाबी बलुआ पत्थरों से बनी ये इमारत आज भी अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करती है। जयपुर जाकर इसे देखना बिल्कुल ना भूलें।

लक्ष्मी विलास महल

    बड़ौदा में स्थित लक्ष्मी विलास महल दुनिया के सबसे बड़े महलों में से एक है। ये बड़ौदा के शाही गायकवाड़ परिवार का निवास स्थल है। इसकी खूबसूरती कमाल की है।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com