हम भारतीय लोगों को डेजर्ट और मिठाई जब मिल जाए, हम तब खुश हो जाते हैं। खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन किसका नहीं करता। पहले तक, तो मिठाइयां खाकर हम मजा ले लिया करते थे, लेकिन आज की तारीख में डेजर्ट की कई वैरायटीज हमारे सामने उपलब्ध है। सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेश से भी कई दिलचस्प मिठाइयां और डेजर्ट आपने भी टेस्ट की होंगी।
क्या आपको तिरामिसू के बारे में पता है? यह कॉफी से बनाया जाता है और एक पॉपुलर इटैलियन डेजर्ट है। आपको शायद हैरानी हो, लेकिन इस डेजर्ट में भिंडी भी शामिल होती है, लेकिन उसके बाद भी इसका स्वाद काफी मजेदार होता है। आज चलिए इस डेजर्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानें।
क्या आपको पता है कि इटली के पास सबसे बड़ा तिरामिसू बनाने का रिकॉर्ड है। जी हां, 25 मई 2015 में जेमोना डेल फ्रूली में सबसे बड़ा तिरामिसू तैयार किया गया था, जिसका वजन 3,015 किलोग्राम का था। इसे बनाने में कुल 350 किलोग्राम जैबियोन क्रीम, 750 लीटर कॉफी, 625 किलोग्राम मस्कारपोन, 625 किलोग्राम क्रीम, 450 किलो सेवोयार्डी बिस्कुट, 250 किलो चीनी, 25 किलो कोको और 25 किलो व्हिप्ड क्रीम का उपयोग किया गया था। अब बताइए हुई न आपको भी हैरानी!
इसे भी पढ़ें: दुनिया की पांच सबसे लोकप्रिय मिठाइयां, क्या कभी आपने चखा है इनका स्वाद?
अगर आपको लगता है कि इसकी एक आधी वैरायटी ही उपलब्ध होगी, तो ऐसा नहीं है। अगर आप इसकी कुकीज, डिपिंग और क्रीमी लेयर को ही बदल दें, तो कई सारी वैरायटीज इससे बनाई जा सकती है। कुछ लोग इसे रम, ब्रांडी, अमारेटो जैसी डिप सॉस के साथ तैयार करते हैं और कुछ और ऊपर से मस्कारपोन के मलाईदार विकल्प जैसे व्हिप्ड क्रीम, दही या रिकोटा डालकर तैयार करते हैं। इसकी कम से कम 40-42 वैरायटीज हैं, जिन्हें लोग बड़े मजे से खाते हैं (कॉफ़ी की हिस्ट्री)।
सोचिए कि एक डेजर्ट कितना लोकप्रिय हो सकता है? यह इतना पॉपुलर हुआ है कि साल 2017 में मार्च 21 को तिरामिसू डे घोषित किया गया था। वहीं, चीन में भी इस डेजर्ट को खूब ज्यादा पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं, तिरामिसू चीन में इंटरनेट पर सबसे अधिक क्लिक किया जाने वाला इतालवी शब्द है।
इसके नाम के पीछे भी एक बड़ी दिलचस्प कहानी है। तिरामिसू का ट्रांसलेशन 'पिक मी अप', 'कैरी मी अप', 'लिफ्ट मी अप' है। इसका नाम तिरामिसू इसलिए रखा गया क्योंकि इसका टेक्सचर एकदम हेवनली थी। इसका मुंह में घुल जाने वाला फ्लेवर और एस्प्रेसो की मौजदूगी ने इसे यह नाम दिया। हाई शुगर और स्ट्रॉन्ग कॉफी का कॉम्बिनेशन कैसे आपके मूड को एकदम बेहतर बना देता है, ठीक उसी तरह यह डेजर्ट भी वही काम करता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए तैयार करें एगलेस डेजर्ट, हम बता रहे हैं इंस्टेंट रेसिपीज
आज तक इसकी उत्पत्ति की कहानी किसी को भी नहीं पता है। कुछ लोग कहते हैं कि इसे सबसे पहले 1700 में बनाया गया था। इतालवी प्रांत टस्कनी में रसोइयों ने ग्रैंड ड्यूक कोसिमो डि मेडिसी की यात्रा के उपलक्ष्य में तिरामिसू के समान एक लेयर्ड डेजर्ट बनाया था। इसके बाद, इसे फिर से वेनिस के पास ट्रेविसा शहर में पेश किया गया, जहां इसने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और संस्कृति और समुदाय का एक बड़ा हिस्सा बन गया।ऐसा कहा जाता है कि लोगों ने जब इटली के इस क्षेत्र की यात्रा की और इस बेहतरीन स्वाद वाले डेजर्ट का मजा लिया, तो उसके बाद ही संयुक्त राज्य अमेरिका में भी तिरामिसू की खबरें छाईं और यह वहां भी पॉपुलर हुआ (3 इंग्रीडिएंट्स से बनाएं चॉकलेट मग केक)।
इसकी कहानी भले ही किसी को न पता हो, लेकिन एक बात तय के कि चॉकलेट और कॉफी प्रेमियों को यह डेजर्ट बहुत पसंद होगा। आपको तिरामिसू के बारे में जानकर कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।