वीकेंड आते ही बच्चे माता-पिता को कहीं घुमाने के लिए जिद करने लगते हैं। लेकिन वर्किंग माता-पिता वीकेंड पर घर से बाहर निकलना पसंद नहीं होता। पूरे हफ्ते के भागदौड़ भरी जिंदगी के बाद शनिवार और रविवार ही ऐसा दिन होता है, जिसमें उन्हें आराम करने का मौका मिलता है। ऐसे में इस दिन में उन्हें कहीं घूमने जाने को बच्चे कहते हैं, तो उन्हें गुस्सा आने लगता है। लेकिन अब आपको बच्चों पर गुस्सा नहीं आएगा, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चों के मस्ती करने के साथ-साथ आपको भी अच्छी फील होगा।
अगर आप रोज ऑफिस जाकर बोर हो जाते हैं, तो आपको अपनी लाइफ में कुछ मनोरंजन करने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आपको जिंदगी बोरिंग नहीं लगेगी और बच्चों को भी अच्छा लगेगा।
हैदराबाद से मात्र 30 किमी की दूरी पर स्थित है यह जगह, केवल बच्चे ही नहीं बल्कि युवाओं को भी पसंद आएगी। यहां सुबह और शाम का नजारा आपको बेहद सुकून का अहसास दिलाएगा। आप आपका पूरा दिन कैसे खत्म हो जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा।
उस्मान सागर झील हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। स्थानीय लोग इस जगह को गांडीपेट के नाम से भी जानते हैं। यह झील 46 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है और लंबे समय से पर्यटकों को आकर्षित करती आई है। झील पार्कों और लॉन से घिरी हुई है, यहां आप अपने बच्चों के साथ एक दिन का पिकनिक ट्रिप प्लान करें। यहां आपको कई फूड कॉर्नर भी मिल जाएंगे।
इसके अलावा आप शमीरपेट झील, दुर्गम चेरुवु और लुंबिनी पार्क जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
बच्चों को पशुओं को देखना पसंद होता है, क्योंकि उनके मन में इनके प्रति अधिक स्नेह होता है। इसलिए वीकेंड पर आप बच्चों को यहां ले जा सकते हैं। यह हैदराबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसे भारत के बड़े बड़े चिड़िया घरों में से एक भी माना जाता है। यह अद्भुत स्थान 380 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां बच्चों को तरह-तरह के जानवर और पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद वालों के लिए IRCTC का खास तोहफा, एक साथ 5 जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका
गोलकुंडा किला हैदराबाद के सबसे अच्छे आकर्षण स्थल में से एक है। फेमस हुसैन सागर झील से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर यह किला स्थित है। यह देश के खूबसूरत स्मारक में से एक माना जाता है। सोलहवीं शताब्दी में बना यह किला राजसी कोहिनूर हीरे की तरह लगता है, क्योंकि इसकी खूबसूरती इतनी ज्यादा है।
किले का दौरा करने वाले पर्यटक सबसे ऊपरी हिस्से पर जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि यहां से सूर्यास्त का नजारा अद्भुत होता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।