Mon Mar 16, 2026 | Updated 01:00 AM IST
herzindagi
how to use an air fryer for beginners

Air Fryer खरीद लिया, क्या और कैसे बनाएं समझ नहीं आ रहा? नीचे जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

How To Use Air Fryer For The First Time: एयर फ्रायर का इस्तेमाल न केवल सेहत बल्कि स्वाद दोनों के लिए कमाल की चीज है। हालांकि, पहली बार इस्तेमाल करने में हर किसी को दिक्कत आती है, कि इसमें क्या और कैसे बना सकते हैं। अगर आपके साथ भी यह दिक्कत आ रही हैं, तो नीचे पढ़ें इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया।
Editorial
Updated:- 2026-03-15, 21:42 IST

How to Use an Air Fryer: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम को आसान बनाने के लिए मार्केट में बिकने वाली मशीन खरीद कर लाते हैं। इसी में से एक है एयर फ्रायर। यह मशीन न केवल आज के समय में सेहत बल्कि स्वाद दोनों के लिए कमाल की चीज है, लेकिन इसे चलाना उन लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा होता है, जो इसे नया-नया खरीदकर लाए हैं। नया डिब्बा खोलने के बाद अक्सर हम थोड़े उलझन में पड़ जाते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि इसमें सिर्फ चिप्स या पकोड़े ही बन सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एयर फ्रायर एक प्रकार का मैजिकल ओवन है।

इसमें आप कम से कम तेल का इस्तेमाल करके अपनी पसंदीदा चीजें बना सकते हैं। चाहे वह कुरकुरी टिक्की हो, रोस्टेड चिकन हो या फिर केक और समोसे, एयर फ्रायर सब कुछ मिनटों में तैयार कर देता है।

अगर जरूरत है, तो बस इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके और कुछ छोटी-छोटी ट्रिक्स के बारे में पता होने की। आज के इस लेख में हम एयर फ्रायर को चलाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

एयर फ्रायर का कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use An Air Fryer)

How To Use An Air Fryer

अगर आपने अभी-अभी नया एयर फ्रायर लिया है, तो यकीनन इसे यूज करने में मुश्किल आ रही होगी। नीचे जानें इसे इस्तेमाल करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-

प्री हीट करना जरूरी- जैसे हम तवे को गर्म करते हैं, वैसे ही एयर फ्रायर को भी 2-3 मिनट के लिए 180°C पर प्री-हीट करें। इससे खाना चिपकता नहीं है और चारों तरफ से एक जैसा पकता है।

टोकरी को ज्यादा चीजें न भरें- हवा के प्रेशर से एयर फ्रायर में खाना पकता है। ऐसे में टोकरी में तर ऊपर चीजे न रखें। खाने के बीच में थोड़ी जगह छोड़ें, जिससे गर्म हवा हर तरफ पहुंच सके। अगर आप ज्यादा चिप्स बना रहे हैं, तो उन्हें दो बार में पकाएं।

तेल का सही इस्तेमाल- सब्जियों या टिक्की पर ब्रश की मदद से हल्का सा तेल लगाएं या स्प्रे करें। याद रखें, एयर फ्रायर में तेल पकाने के लिए नहीं, बल्कि खाने को कुरकुरा बनाने के लिए चाहिए होता है।

बीच में हिलाएं- पकाने के दौरान आधे समय के बाद टोकरी निकालें और खाने को थोड़ा हिला दें या पलट दें। जैसे अगर आप फ्रेंच फ्राइज बना रहे हैं, तो 10 मिनट बाद उन्हें एक बार शेक जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- हर किचन में होने चाहिए ये यूजफुल गैजेट्स, एक हाउसवाइफ का काम बना देंगे आसान

एयर फ्रायर में क्या-क्या बना सकते हैं? (What Can Be Made In An Air Fryer)

आप इसमें लगभग हर वो चीज बना सकते हैं जिसे आप फ्राई या बेक करते हैं। इसमें फ्रोजन चिप्स, समोसे, ब्रेड रोल, पनीर टिक्का, रोस्टेड सब्जियां, ग्रिल्ड चिकन या मछली, ब्रेड टोस्ट, ऑमलेट, भुनी हुई मूंगफली, मफिन्स और छोटे केक बना सकते हैं।

एयर फ्रायर की सफाई कैसे करें? (How To Clean The Air Fryer)

how to clean air fryer

आप एयर फ्रायर के अंदर स्टील, कांच या सिलिकॉन के बर्तन रख सकते हैं। बटर पेपर का इस्तेमाल सफाई को आसान बना देता है। बास्केट की सफाई के लिए इसे ठंडा होने के बाद उसे गुनगुने पानी और डिश सोप से धोएं। जाली पर जमा तेल छुड़ाने के लिए उसे थोड़ी देर पानी में भिगोकर रखें।

इसे भी पढ़ें- Air Fryer साफ करने का मिल गया आसान तरीका, बिना झंझट ऐसे मिलेगी नई सी चमक

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
Air Fryer में क्या-क्या बना सकते हैं?
Air Fryer में फ्रेंच फ्राइज,चिकन, पनीर टिक्का,सैंडविच, टोस्ट, पिज्जा, कुकीज और केक बना सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।