
फ्रेंच फ्राइज अक्सर हमारी डाइट का हिस्सा बनता है। तले हुए आलू के कुरकुरे फ्राइज हमें चटपटा स्वाद देते हैं और इसमें कोई शक नहीं है। फ्राइज कई लोगों की पसंदीदा डिश में से एक है। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, तली हुई चीजों को अधिक खाने से कैलोरी बढ़ सकती हैं और जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
यही वजह है कि फ्रेंच फ्राइज को वजन बढ़ाने के साथ जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, अगर हम फ्रेंच फ्राइज को बनाने का तरीका बदलें, तो यह स्वाद और हेल्थ के बीच एक बेहतरीन बैलेंस बन सकता है। बेकिंग, एयर फ्रायिंग और सही सामग्री का इस्तेमाल करके आप फ्रेंच फ्राइज को एक हेल्दी स्नैक में बदल सकते हैं।
यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। शकरकंद का इस्तेमाल, कम नमक और स्वस्थ डिप्स के साथ यह एक पौष्टिक ऑप्शन बन सकता है। साथ ही, अपने वजन को भी नियंत्रित रख सकें और फिट रहें।

फ्राइज को डीप फ्राई किया जाता है, तो इसका फैट बढ़ जाता है। साथ ही, हमारा वजन भी बढ़ जाता है और यह एक अनहेल्दी ऑप्शन बन जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप ऑलिव ऑयल में फ्राइज को बेक करें।
इसे जरूर पढ़ें- पूरी दुनिया में कई तरह से बनाए जाते हैं फ्रेंच फ्राइज़, जानिए इसके बारे में
ऐसा करने से फ्रेंच फ्राइज को एक हेल्दी ऑप्शन बनाया जा सकता है। तली हुई फ्रेंच फ्राइज के मुकाबले बेक की हुई फ्रेंच फ्राइज में कैलोरी कम होती है, क्योंकि इसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, ऑलिव ऑयल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

आप कड़ाही का इस्तेमाल करने के बजाय एयर फ्रायर यूज कर सकते हैं। एयर फ्रायर में कम तेल का इस्तेमाल होता है और इससे आपको तली हुई फ्रेंच फ्राइज जैसा क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्वाद मिलता है, लेकिन बिना ज्यादा कैलोरी और फैट के।
एयर फ्रायर का इस्तेमाल करके आप आसानी से हेल्दी फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। तैयार करने के बाद आप इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

शकरकंद एक बेहतरीन और पोषक तत्वों से भरपूर ऑप्शन है, जो फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आलू के मुकाबले एक हेल्दी और स्वादिष्ट बदलाव हो सकता है। शकरकंद में फाइबर, विटामिन A, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि शकरकंद आलू से अधिक पौष्टिक होते हैं और यह कम कैलोरी वाले होते हैं, जिससे यह एक हेल्दी ऑप्शन बनता है।

फ्रेंच फ्राइज को मैरिनेट करना एक शानदार तरीका है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। मैरिनेशन से आलू या शकरकंद में मसालों का अच्छा स्वाद समा जाता है। यह पकने के बाद बहुत ही स्वादिष्ट और परफेक्ट बनते हैं। यहां पर हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप अपने फ्रेंच फ्राइज को मैग्नेट कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- फ्रेंच फ्राइज के दिलचस्प इतिहास के बारे में कितना जानते हैं आप
इसके बाद इसे सॉस के साथ परोसने के बजाय हूमस, ग्रीन चटनी, या एवोकाडो डिप के साथ सर्व करें। अगर आपको इसके बारे में पता है, तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।