'सबसे पहले फ्रेंच फ्राइज खाने के लिए लेते हैं और फिर देखते हैं कि खाने में क्या लेना है और क्या नहीं'। भैया- 'एक प्लेट फ्रेंच फ्राइज कर दीजिए और थोड़ी देर में कुछ ऑर्डर करते हैं'। शायद, आप भी किसी होटल यह अन्य जगहों पर खाने के लिए जाते होंगे, तो सबसे पहले फ्रेंच फ्राइज ही ऑर्डर करते होंगे। खैर, क्या आपने कभी सोचा है कि जो फ्रेंच फ्राइज आप टेस्ट कर रहे हैं, उसे सबसे पहले कहां और किसने बनाया था? इसका इतिहास क्या है और भारत में लोग इतना क्यों पसंद करते हैं? अगर इन सवालों के जवाब आपको नहीं मालूम हैं, तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस आर्टिकल में हम आपको फ्रेंच फ्राइज के कुछ दिलचस्प इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
फ्रेंच फ्राइज का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। शायद आपको मालूम हो अगर नहीं तो आपको बता दें कि सबसे पहले फ्रांस और उत्तरी बेल्जियम के आसपास की जगहों पर आलू को फ्राई करके खाना पसंद करते थे। इसी समय वहां के लोग मछलियों को भी फ्राई करके लोग खाना पसंद करते थे। लेकिन, सर्दी के मौसम में जब नदियां बर्फ का टीला बन जाती थी, तब वो मछली छोड़कर किसी अन्य चीजों को फ्राई करके खाना पसंद करते थे।
उसी दौरान फ्रांस और उत्तरी बेल्जियम के आसपास लोगों ने आलूओं को छोटी मछलियों के शेप में काटकर तेल में फ्राई करके खाना पसंद करने लगे। इसके बाद से जब भी सर्दी में बर्फ का टीला बनता था, तब मुख्य रूप से इसे भोजन में शामिल किया जाता था। इस परंपरा के बाद लगभग समूचे फ्रांस में फ्रेंच फ्राइज को बेहद ही पसंद किया जाने लगा।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: मैदा में मिलावट की पहचान के लिए आप भी अपनाएं ये तरीके
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि लगभग 17वीं शताब्दी के आसपास ही फ़्रान्सीसी क्रान्ति चल रही थी। इस दौरान सैनिकों को खाने के लिए फ्रेंच फ्राइज ही दिया जाता था, तब इसे और भी पसंद किया जाने लगा। कई लोगों का यह भी माना है कि फ्रांस में मौजूद प्रसिद्ध पैरिसियन पुल के नाम पर ही उन्होंने इस फ्राइड आलू का नाम फ्राइट्स पोंट न्यूफ रखा था, जिसे बाद में फ्रेंच फ्राइज के नाम से जाना जाने लगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोगों का यह मानना है कि इस डिश को सबसे पहले थॉमस जेफरसन नाम के एक व्यक्ति ने तैयार किया था। इसके बाद धीरे-धीरे समूचे यूरोप और फिर बाद में एशियाई देशों, अफ़्रीकी देशों और खाड़ी देशों में इसे प्रमुख रूप से पसंद किया जाने लगा। आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि यूरोप में इसे अन्य कई नामों से भी जाना जाता है। जैसे-स्किनी फ्रेंच फ्राइज, राउंड फ्रेंच फ्राइज, क्लासिक फ्रेंच फ्राइज आदि।
इसे भी पढ़ें:अंडे के शौकीन लोगों को जरूर जाननी चाहिए यह डिफरेंट एग करी रेसिपी
यक़ीनन अब यह बोला जा सकता है कि फ्रेंच फ्राइज के इस दिलचस्प इतिहास के बारे में जानकर आपको भी बेहद अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।