
किचन घर का वो हिस्सा है जहां सबसे ज्यादा काम होता है। पूरे दिन कुछ ना कुछ बनता ही रहता है और अगर फ्रिज वही है तो फिर चक्कर लगते ही लगते हैं। ऐसे में रोजाना किचन की सफाई करना बहुत ही थकान भरा हो सकता है। अगर किचन की सफाई की भी जाती है, तो लाख कोशिशों के बाद भी लुक अच्छा नहीं आता।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद से किचन को नया लुक दिया जा सकता है। इससे आपको सफाई करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी।

किचन का पूरा लुक बदलने के लिए सबसे पहले दीवार को नया बनाएं। इसके लिए आपके पास दो ऑप्शन है, पहला यह कि आप हल्के रंग का कलर करवाएं। दूसरा यह कि आप वॉलपेपर लगाकर किचन का पूरा लुक बदल दें।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Cabinets Design: किचन को दें क्लासी लुक
पेंटिंग लगाना भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे दीवारों को एक नया और क्लासी लुक मिलेगा। आप किसी खास थीम को भी सिलेक्ट कर सकते हैं।
अगर आपके किचन के कैबिनेट्स पुराने हो गए हैं या उनका रंग फीका पड़ गया है। लाख कोशिशों के बाद भी यह साफ नहीं हो रहे हैं, तो उन्हें नया पेंट करके या स्टिकर लगाकर नया लुक दें। वहीं, अगर आप चाहें तो कैबिनेट्स के हैंडल और नॉब्स को भी बदल सकते हैं।
मेटल या लकड़ी के आकर्षक डिजाइन वाले हैंडल न केवल कैबिनेट्स को नया रूप देंगे बल्कि किचन की खूबसूरती भी बढ़ा देंगे।

किचन की लाइटिंग भी उसके लुक को बदलने में अहम भूमिका निभाती है। आप किचन के अलग अलग हिस्सों में ब्राइट एलईडी लाइट्स लगा सकते हैं। डाइनिंग एरिया या काउंटर के ऊपर हैंगिंग लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न सिर्फ किचन को रोशन करेंगी, बल्कि स्टाइलिश भी बनाएंगी। हालांकि, इसमें थोड़ा ज्यादा पैसा लग सकता है।

किचन एक्सेसरीज जिनका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है जैसे किचन टॉवल, पॉट होल्डर्स या कटलरी आदि। इन तमाम चीजों को बदला जा सकता है। आप इन्हें थीम के अनुसार मैच कर सकते हैं जैसे कि कंटेम्परेरी, ट्रेडिशनल, या रस्टिक लुक के लिए।
किचन में नए डिजाइनर कंटेनर, बॉटल्स और मसाले के जार का इस्तेमाल भी लुक को निखार सकता है। हालांकि, हर चीज बदलना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। ॉ
इसे जरूर पढ़ें- इन 5 सस्ते तरीकों से किचन को दें खूबसूरत लुक
किचन में अगर कुछ गंदा होता है, तो वो फ्लोर होता है। कुछ वक्त के बाद फ्लोरिंग उबाऊ लगने लगती है, तो ऐसे में बदला जा सकता है। आजकल कई तरह के फ्लोरिंग मार्केट में मौजूद हैं जैसे कि वुडन लुक टाइल्स, विनाइल फ्लोरिंग या मैटेलिक टाइल्स। अगर बजट कम है, तो फ्लोर मैट्स का इस्तेमाल करें, जो किचन के लुक को तुरंत बदल देंगे।
इस तरह आप किचन का लुक बदल सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।