मोरिंगा एक तरह का पौधा है जिसका इस्तेमाल सदियों से होता चला आ रहा है। धनिया और मेथी की तरह इसका इस्तेमाल भी खाने में किया जाता है, बल्कि औषधि के रूप में भी इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए हम कह सकते हैं कि पौधा एक लेकिन फायदे अनेक।
मोरिंगा को सहजन के पेड़ के रूप में भी जाना जाता है। इस अनेक गुण वाले पौधे के फायदों के बारे में आप भी जानना चाहते होंगे। इसलिए आज हम आपको इस लेख में घर पर मोरिंगा पाउडर बनाने और इसके फायदे के बारे में बताने वाले हैं।
आम सा दिखने वाला यह पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह आपको भारत के किसी भी राज्य में मिल जाएगा। मोरिंगा का पेड़ काफी लंबा होता है लेकिन आप इसे अपने घर के किसी गमले में भी लगा सकती हैं। मोरिंगा की पत्तियों में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है।
इसकी पत्तियों का इस्तेमाल केंसर और लिवर की समस्याओं के लिए भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम(खाएं ये कैल्शियम से भरपूर फूड्स) और फॉस्फोरस हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं और गठिया के लिए भी यह अच्छा होता है। इन्हीं सब फायदों के साथ इसके और भी कई फायदें हैं इसलिए आपको भी इसे अपने किचन में शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें-शुद्ध हल्दी का पाउडर घर पर बनाने के तरीके आप भी जानें
जिस तरह हम बाकी चीजों से पाउडर बनाते हैं उसी तरह मोरिंगा का पाउडर भी बनाया जाता है और इसे बनाना भी बड़ा आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है मोरिंगा के पत्तों से पाउडर।(ऐसे बनाएं मिल्क पाउडर)
इसे जरूर पढ़ें-घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं सौंफ पाउडर, जानिए कैसे
क्या आपने कभी मोरिंगा का पेड़ देखा है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।