कुछ लोगों को गर्मियां सिर्फ इसलिए पसंद होती हैं, क्योंकि इस मौसम में आम खाने को मिलते हैं। हालांकि, इस मौसम में बहुत सारे फल आते हैं, मगर यही वो मौसम होता है जब फलों का राजा आम भी अपनी ढेर सारी वैरायटी के साथ बाजार में उपलब्ध होता है। हम आम खरीद तो लेते हैं, लेकिन न तो आम की वैरायटी का पता होता है और न ही आम की हिस्ट्री।
कुछ लोगों को तो यह तक नहीं पता होता कि आखिर आम इतना पसंद किया जाने वाला फल क्यों है? और लंगड़ा आम इतना क्यों पसंद किया जाता है। जी हां, लंगड़ा एक ऐसा आम है जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है। पर आजकल को सभी आम एक जैसे लगते हैं....ऐसे में हम आपके साथ कुछ हैक्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से लंगड़ा आम खरीदा जा सकता है।
अगर आपको लगता है कि आम का रंग पीला होता है, तो आप गलत हैं क्योंकि लंगड़े आम का कलर हरे रंग का होता है। इसकी पहचान यही है कि लंगड़ा आम कच्चा हो या फिर पक्का रंग हरा ही रहता है।
हालांकि, अब तो केमिकल की वजह से इसका रंग पीला भी हो सकता है। वहीं, अगर आप हरे रंग के आम खरीद रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि यह लंगड़ा आम है भी या नहीं। (बाजार में दस्तक देने वाला खास आम)
इसे जरूर पढ़ें- मार्केट से ताजे और मीठे सेब खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स
वैसे तो लंगड़ा आम मीठा होता है, पर अगर आप फिर भी यह जानना चाहते हैं कि यह आम मीठा है या नहीं, तो इसकी सुगंध यानी खुशबू से आम के मीठे होने का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो आम मीठा होता है उससे अलग ही मिठास की खुशबू आती है।
आप इसकी महक से ताजे और मीठे आम की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको दूर से ही लंगड़े आम की कोई महक नहीं आ रही है, तो आप इसे दबाकर भी देख सकते हैं क्योंकि मीठे आम रसीले होते हैं।
लंगड़े आम को खरीदते वक्त इसकी क्वालिटी का भी ध्यान रखें। आजकल लंगड़े आम की कई तरह की वैरायटी मार्केट में मौजूद हैं जैसे- बनारसी लंगड़ा आम। वैसे तो लंगड़े आम की पहचान यह है कि इसका शेप नीचे से थोड़ा नुकीला होता है और आकार में थोड़ा मोटा।
इसलिए आम खरीदते वक्त आप इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें क्योंकि कुछ लोग बेकार क्वालिटी के आम ज्यादा कीमत पर भी खरीद लेते हैं। बेहतर होगा कि आप बनारसी छोटा लंगड़ा आम खरीदें।
इसे जरूर पढ़ें- केमिकल से पके आम को पहचानने के लिए फॉलो करें ये 3 ट्रिक्स
आम खरीदते समय आम को पानी की बाल्टी में डालकर चेक करें। देखें कि कौन-सा आम डूब रहा है और कौन-सा आम पानी की सतह के ऊपर है। अगर आम पानी में डूब गए हैं, तो समझ लीजिए कि इसकी खेती में किसी भी तरह की मिलावट नहीं की गई है यानी आम पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से पक गए हैं।
अगर कोई भी आम आपको ऊपर तैरता हुआ नजर आता है, तो समझ जाएं कि वह आम केमिकल से पकाया गया है और इसका सेवन करना बेहतर नहीं है।
हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि आपको बाजार से किस तरह का लंगड़ा आम खरीदना है। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर,लाइक और नीचे कमेंट जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।