Real Vs Fake Apples Identify Tricks: रोजाना फल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में कई प्रकार के पोषक-तत्व पाए जाते हैं, जो कि हमारी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में जिम जाने वाले और पेशेंट अक्सर नाश्ते में फलों का सेवन करते हैं। शायद आप लोगों ने सुना होगा आजकल बाजारों में केमिकल से पकी सब्जियां और फल खुलेआम बिक रहे हैं। ऐसे में यह फल खाने से हमारी सेहत बनने से ज्यादा बिगड़ सकती है। दरअसल, इन फलों को केमिकल से पकाकर बेचा जाता है। ऐसे में इनका सेवन हमें बीमार कर सकता है। यह रसायन हमारे शरीर में जाकर हमारी तबियत खराब करते हैं। सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप भी मार्केट से लाकर सेब खा रही हैं, लेकिन आपको यह नही पता कि इनको किस तरीके से पकाया गया है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप केमिकल से पकाए गए सेब का पता लगा सकती हैं। इन उपायों को आप घर बैठे आजमाकर देख सकती हैं।
इन तरीकों से पता लगाएं केमिकल से पके सेब
आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों की मदद से केमिकल से पके सेब का पता लगा सकती हैं। इनको आप बेहद आसानी से फॉलो कर सकती हैं।
छिलके से करें पहचान
आप सेब के छिलके से भी उसके नकली और असली होने का पता लगा सकती हैं। यदि सेब का छिलका एकदम लाल और चिकना नजर आ रहा है तो समझ जाओ कि उसको रसायन से पकाया गया है। नेचुरल तरीके से पके सेब का रंग हरा और लाल रंग का होता है और उनपर धारियां भी होती है। साथ ही उनका छिलका ज्यादा चमकदार नहीं होता है।
पानी वाला टेस्ट करें
आप असली और नकली सेब का पता लगाने के लिए पानी वाला टेस्ट भी कर सकते हो। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है और उसमें आपको सेब को डाल देना है। यदि सेब अपनी में डूब जाए तो इसका मतलब है कि सेब असली है यानि असली सेब का वजह भारी होता है और तो उस फल पर वैक्स की कोटिंग नहीं होती है। जब केमिकल से पका सेब पानी में डालते ही तैरने लगेगा। इसकी वजह हल्का होता है और उसपर वैक्स की कोटिंग होती है।
स्वाद से पहचान
जिन सेब को प्राकृतिक तरीके से पकाया जाता है उनमें एकदम सेब का मीठा स्वाद आता है। जबकि केमिकल से पकाए गए सेब का स्वाद बहुत अजीब होता है। जिसको खाते ही आपको एहसास हो जाएगा।
स्मेल टेस्ट करें
इसके अलावा आप सेब को काटकर उसकी खुशबू को सूंघें। अगर सेब असली होगा तो उसकी महक बहुत अच्छी आएगी। वहीं अगर उसको पकाने में किसी भी तरह के रासयनिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया होगा तो उसमें से एक अजीब सी बदबू आने लग जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
ये भी पढ़ें: Mango Identify Tricks: इन 4 तरीकों से करें केमिकल से पके आम की पहचान, सेहत रहेगी ठीक
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों