Chemical Mango Identify Tips and Tricks: गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ मीठे और रसीले आम की भी बहार आ जाती है। पके हुए स्वादिष्ट आम की सुगंध से ही उनको खाने का मन करने लगता है। आम से गर्मियों में एक से बढ़कर एक शानदार डिशेज भी बनाई जाती हैं। जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। हर कोई पूरे साल आम के सीजन का इंतजार करता है ताकि रसीले आम और उससे बनने वाली स्वादिष्ट चीजें खाने को मिले। यह तो रही आम खाने की बात, लेकिन यह बात भी हम सभी जानते हैं कि मार्केट में मिलने वाले अधिकतर फलों को केमिकल से पकाया जाता है। जिससे यह बहुत जल्दी पक जाते हैं, लेकिन केमिकल से पकने की वजह से यह फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। इनको खाने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
प्राकृतिक तरीके से पके फलों की तुलना में केमिकल युक्त फल सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अधिकतर फलों को जल्दी बड़ा करने और पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ठीक इसी तरह आजकल मार्केट में ढेरों आम बिक रहे हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है आम का सीजन शुरू होते ही कैसे इतनी जल्दी आम पककर बाजार में बिकने लगे हैं। दरअसल, इनमें से बहुत आम को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, जो कि हमारी हेल्थ के लिए हानिकारक होता है। इसको खाने से हमें उल्टी, दस्त, पेट खराब और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अब सवाल आता है कि किस तरह केमिकल से पके हुए आम की पहचान की जाए। आज हम आपको इस आर्टिकल में केमिकल से पके आम की पहचान करने के कुछ तरीके शेयर करने जा रहे हैं। जिससे आप मार्केट से सही आम खरीद सकती हैं।
आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों से केमिकल वाले आम को पहचान सकती हैं। इससे आपका स्वास्थ्य और पैसा दोनों बच जाएंगे।
जिन आम को केमिकल से पकाया जाता है उनका रंग ज्यादा पीला और बहुत चमकदार होता है। साथ ही, उनपर कभी-कभी आपको हरे रंग के स्पॉट भी मिल जाएंगे। जबकि नेचुरल तरीके से पके हुए आम का रंग हल्का पीलेपन पर होता है।
ये भी पढ़ें: क्या कच्चे आम की चटनी मजेदार नहीं बन पाती? इन 3 इंग्रीडिएंट्स से दें यूनिक स्वाद
आप जब भी मार्केट से आम खरीदने जाएं तो हमेशा उसकी खुशबू से पहचानें। रसायन से पके हुए आम से अजीब सी स्मेल आती है। जबकि प्राकृतिक विधि से पके हुए आम से एकदम तेज और आम की नेचुरल सुगंध आती है। यह खाने में आम मीठा भी होता है।
केमिकल से पके हुए आम को छूकर भी पहचाना जा सकता है। इसके लिए आपको देखना है कि आम का यदि एक तरफ से हिस्सा सॉफ्ट और दूसरी तरफ हार्ड हो तो इसका मतलब है आम को रसायन से पकाया गया है। जबकि प्राकृतिक तरीके से पका हुआ आम पूरा हल्का सॉफ्ट और पका हुआ होता है।
केमिकल वाले आम का पता लगाने के लिए पानी वाला टेस्ट भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है। और उसमें आम डाल देना है। यदि आप तैरता है तो यह कैल्शियम कार्बाइड से पका हुआ आम है। जबकि नेचुरल तरीके से पका हुआ आम पानी में डूब जाता है।
इसके अलावा यदि आपको हरे वाले आम के ऊपर कुछ सफेद पाउडर जैसा नजर आए तो वह आम केमिकल से पका हुआ है। प्राकृतिक तरीके से पका आम एकदम हरा नजर आएगा। यदि आम को कैल्शियम कार्बाइड में पकाया गया होगा तो उसको खाने के बाद आपको उल्टी, दस्त और पेट खराब जैसी समस्या भी हो सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।