आम फलों का राजा होता है। जिसको खाना बच्चे से बड़ा हर कोई खूब पसंद करता है। गर्मियां शुरू होते ही आम का भी सीजन शुरू हो जाता है। इस सीजन में आपको मार्केट में ढेरों आम देखने को मिल जाएंगे। भारत में एक नहीं बल्कि 1500 किस्म के आम पाए जाते हैं। इन आमों का स्वाद विदेशों तक में पसंद किया जाता है। ऐसे में हर आम का स्वाद, रंग और रूप एकदम अलग होता है। बात अगर नाम की कि जाय तो इनके नाम भी अलग ही होते हैं। जिनमें कुछ आम के नाम तो सुनने में बेहद अजीब लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर कैसे इन आम का नाम रखा गया। अगर नहीं तो आज हम आपको कुछ आम के पीछे के किस्से सुनाने जा रहे हैं। कैसे इन आम का यह नाम पड़ा।
हल्की बारिश शुरू होने के साथ जून में चौंसा आम आना शुरू हो जाता है। इस आम का स्वाद थोड़ा तीखा-मीठा होता है। इस आम से एक अलग ही खुशबू आती है। आइए जान लेते हैं आखिर इस आम का नाम चौंसा क्यों रखा गया। बताया जाता है 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह, हुमायूं और शेरशाह सूरी के बीच एक युद्ध हुआ था। यह युद्ध जिस जगह हुआ वह बिहार की एक जगह थी। जिसका नाम चौंसा था। इस युद्ध में शेरशाह सूरी की जीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने आम का नाम 'चौंसा' रख दिया था।
ये भी पढ़ें: जर्मन एंबेसडर को खूब पसंद आईं ये आम की किस्में, आप भी जानें इनकी खासियत और लें भरपूर मजे
अल्फांसो आम को आम का राजा कहा जाता है। यह आम दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बाकि आम की तुलना में अल्फांसो महंगा और कई मीठा, गूदेदार और रसीला होता है। बताया जाता है अफोंसो डे अल्बुकर्क के नाम पर इस आम का नाम रखा गया था। जब उन्होंने गोवा पर विजय प्राप्त की थी तो उनको सम्मान देने के साथ इस आम का नाम रखा गया था। अल्बुकर्क एक पुर्तगाली सेनापति था।
अक्सर लोग सोचते हैं कि पीले दिखने वाले इस आम का नाम सफेदा क्यों रखा गया। आपको बता दें कि सफेदा आम में पीले के साथ हल्का सफेद रंग भी होता है। ऐसे में इसके रंग की वजह से इस आम का नाम सफेदा पड़ गया। हालांकि इस आम नाम के पीछे कोई दिलचस्प कहानी नहीं है। बस इसके नाम की वजह से इसका यह नाम रखा गया। सफेदा आम से शेक बहुत अच्छा बनता है।
ये भी पढ़ें: जानिए कौन से हैं भारत के 5 फेमस वैरायटी वाले आम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।