herzindagi
Kitchen fly control

मानसून में किचन के अंदर मक्खियों ने जमा लिया है डेरा, 5 रुपये की इस चीज से दिखाएं बाहर का रास्ता

what is the fastest way to get rid of flies: यदि बारिश होते ही आपको भी किचन में मक्खियों ने परेशान करना शुरू कर दिया है, तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया और किफायती सोल्यूशन लेकर आए हैं। जिससे आपकी रसोई से मक्खियां गायब हो जाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-06-20, 19:45 IST

बरसात का मौसम आते ही सबसे ज्यादा कीड़े-मकौड़े की समस्या बढ़ जाती है। आप कितना भी घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके रखते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी यह किसी न किसी रास्ते घर के अंदर घुस ही जाते हैं। बरसाती कीट-पतंगों के अलावा मक्खियां भी इस मौसम में बहुत परेशान करना शुरू कर देती हैं। सबसे ज्यादा यह मक्खियां खाने-पीने की चीजों पर आतंक मचा देती हैं। खासकर किचन में मक्खियां ज्यादा नजर आती हैं और हर खाने की चीज और जगह पर बैठकर उन्हें दूषित कर देती हैं। मक्खियों हर गंदी चीज पर बैठती हैं ऐसे में उनके पैरों पर गंदगी चिपक जाती है और वो उसे खराब कर देती हैं। जिसके चलते हमें किचन से इन मक्खियों को भगाना बहुत जरूरी होता है।

वैसे तो मार्केट में मक्खी, मच्छरों को भगाने के लिए कई तरह के कीटनाशक मिलते हैं, लेकिन इनका हम रसोई में छिड़काव नहीं कर सकते हैं। किचन में खाने-पीने की सभी चीजें रखी होती हैं। ऐसे में इन जहरीले स्प्रे से हमारे खाद्य पदार्थों में इनके जाने का खतरा रहता है। जिसके चलते हमें मक्खियों को हटाने के लिए कुछ घरेलू तरकीब का सहारा लेना पड़ता है। यदि आप भी बारिश के मौसम में मक्खियों से परेशान हो चुकी हैं, तो आज हम आपको एक 5 रुपये का जुगाड़ बताने जा रहे हैं। इस स्प्रे का छिड़काव करते ही एक भी मक्खी आपकी किचन के आसपास नहीं भटकेंगी। आइए फिर जान लेते हैं क्या है वो चीज और कैसे मक्खी भगाने में इसका यूज करना है।

किचन से मक्खियां कैसे भगाएं?

आप नीचे बताए जा रहे इस सस्ते और देसी जुगाड़ के जरिए मक्खियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

flies homemade spray

मक्खी भगाने का होममेड स्प्रे कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आपको नींबू के ताजे छिलकों को इकठ्ठा कर लेना है।
  • अब इन्हें और अदरक के टुकड़े को एक ब्लेंडर जार में डालकर पीस लें।
  • इसके बाद आपको एक कपड़े में इन दोनों चीजों का मिश्रण छान लेना है।
  • नींबू के छिलकों से रस निकल आने के बाद इसमें विनेगर मिलाएं।
  • फिर आपको इसमें थोड़ा पानी भी मिक्स करना है।
  • सभी चीजों को एक स्प्रे बोतल में भरें और शेक करें।

ये भी पढ़ें: इस 1 चीज से किचन की कई परेशानियों को चुटकी में कर सकते हैं दूर

flies away solution

  • आप इस स्प्रे को आप अपने किचन की स्लेब, गैस, डिब्बों आदि उन जगहों पर छिड़कें जहां मक्खियां बैठती हैं।
  • नींबू, विनेगर और अदरक की तेज स्मेल से मक्खियां उस जगह पर नहीं आएंगी। 

ये भी पढ़ें: किचन में आ रही है मक्खियां तो इन घरेलू नुस्खे से करें इनका सफाया

अगर बारिश के मौसम में आप भी मक्खियों के आतंक से परेशान हो चुकी हैं, तो हमारे बताए गए इस नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/meta ai

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।