
ऐसा कहा जाता है कि फल और सब्जियों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यही कारण है कि अधिकतर लोग बाजार से हरी सब्जियों और तरह-तरह के फल लाकर उनका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सेहत के लिए अच्छे माने जाने फल और सब्जियां कई बार स्वास्थ्य को मुश्किल में डाल सकते हैं।
दरअसल, कुछ फल और सब्जियों में पेस्टिसाइड्स बहुत ज्यादा होते हैं, जो साफ पानी से धोकर भी कई बार साफ नहीं होते हैं। जी हां, यह हम नहीं बल्कि अमेरिका की एक रिपोर्ट कहती है।
आपके हेल्दी डाइट का हिस्सा मानी जाने वाली हरी सब्जियां औरफल जैसे स्ट्रॉबेरी, केल, पालक और सेब, क्या वाकई साफ और सुरक्षित होते हैं? इसका जवाब है-नहीं! हर साल अमेरिका का Environmental Working Group (EWG) एक रिपोर्ट जारी करता है जिसे 'Dirty Dozen List' कहा जाता है, जिसमें उन फलों और सब्जियों की लिस्ट होती है, जिनमें सबसे ज्यादा कीटनाशकों के अंश पाए जाते हैं।
2025 की लिस्ट में स्ट्रॉबेरी, पालक, केल, सेब, अंगूर, शिमला मिर्च और चेरी जैसे फल-सब्जियां शामिल हैं। यानी वो चीजें जिन्हें हम सुपरफूड समझते हैं, असल में सुपर गंदी भी हो सकती हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स, मिट्टी, कीड़े और यहां तक कि फंगस भी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इन्हें सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं होता। चलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे जबरदस्ट तरीके जिनसे आप इन फल और सब्जियों को डीप क्लीन कर सकती हैं।
ये तरीका बेहद प्रभावशाली है। मैंने अपनी नानी के बाद अक्सर अपनी मां को इसका इस्तेमाल करते देखा है। नमक और हल्दी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो कीड़े और पेस्टिसाइड्स के अंश का सफाया करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून के वक्त बाजार में बिकने वाले फल और सब्जियों की ऐसे करें सफाई, एक भी कीड़ा नहीं रहेगा शेष
सिरका एक नेचुरल क्लीनर है जो फलों-सब्जियों पर जमी वैक्स को हटाने में भी मदद करता है, खासतौर पर सेब, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और टमाटर जैसे फलों के लिए यह खासतौर से अच्छा है। यह कीटनाशकों को भी निष्क्रिय करने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा के एल्कालाइन गुण केमिकल्स को ब्रेक करके साफ करने में मदद करते हैं। यह खासतौर पर स्ट्रॉबेरी, चेरी, अंगूर आदि के लिए फायदेमंद है। वहीं, यदि इसके साथ नमक भी मिलाया जाए, तो असर बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: फल और सब्जियों की सफाई के लिए एफडीए ने शेयर किए टिप्स
फलों और सब्जियों को देखकर उनके साफ या गंदे होने का अंदाजा लगाना मुश्किल है, इसलिए उन्हें इन तरीकों से धोकर डीप क्लीन करें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।