Mon Apr 20, 2026 | Updated 05:19 PM IST
ways to clean copper bottle

Copper Bottle Cleaning Hacks: कॉपर बोतल हो गई काली? इस 1 चीज के रस से मिनटों में पा सकती हैं नई जैसी चमक

Bottle Cleaning Hacks: कॉपर की बोतल को अगर रोजाना अच्छे से धुला या साफ न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे काली पड़ जाती है। आज के इस लेख हम आपको एक ऐसी चीज के रस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गंदी बोतल को मिनटों में चमका सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 14:18 IST

Copper Bottle Cleaning Tips: सर्दी हो या गर्मी, लोग स्टील और कॉपर की बोतल में पानी पीना पसंद करते हैं। कॉपर पानी को शुद्ध करता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, तांबे की एक खासियत यह है कि यह हवा और पानी के संपर्क में आते ही ऑक्सीकरण की प्रक्रिया से गुजरता है, जिसके कारण बोतल समय के साथ काली पड़ जाती है या उस पर हरे रंग की परत जम जाती है। यह देखकर अक्सर हमें लगता है कि बोतल खराब हो गई है, लेकिन आपको बता दें कि आप कुछ आसान हैक्स अपनाकर इसे साफ कर सकती हैं। नीचे जानें कॉपर बोतल को साफ करने का कारगर तरीका।

कॉपर की बोतल साफ करने का तरीका

how-to-clean-copper-bottle

कॉपर की बोतल साफ करने के लिए आप इमली का रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तरीका कॉपर पर जमी ऑक्सिडेशन हटाने में कारगर होता है। साथ ही, पुराने कालेपन को भी हल्का कर देता है। नीचे जानें इस्तेमाल करने का तरीका-

इसे भी पढ़ें- RO Water Bottle को साफ करने के लिए अपनाएं ये क्लीनिंग हैक्स

जरूरी चीजें

  • इमली का गूदा
  • पानी
  • नमक
  • ब्रश
  • कटोरी

पेस्ट बनाने का तरीका

easy hack to clean copper bottle

  • सबसे पहले एक मुट्ठी इमली को आधा कप गर्म पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • जब इमली पूरी तरह नरम हो जाए, तो इसे हाथों से अच्छी तरह मसल लें।
  • अब बीज निकालकर उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस इमली के पेस्ट में एक चम्मच नमक मिलाएं।
  • नमक स्क्रबर की तरह काम करता है, जो इमली के एसिड के साथ मिलकर दागों को हटाने में मदद करता है।

पेस्ट इस्तेमाल करने का तरीका

copper bottle easy hack to clean

  • तैयार पेस्ट को बोतल के बाहरी हिस्से और अंदरूनी सतह पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • अगर बोतल अंदर से बहुत काली है, तो थोड़ा घोल बोतल के अंदर डालकर ढक्कन बंद करें।
  • इसके बाद उसे 1-2 मिनट तक अच्छे से हिलाएं।
  • अब पेस्ट को बोतल पर 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद सॉफ्ट स्क्रब या कपड़े की मदद से बोतल को धीरे-धीरे रगड़ें।
  • अब बोतल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • लास्ट में सूखे सूती कपड़े से इसे पोंछकर तुरंत सुखाएं।

इसे भी पढ़ें- Steel Bottle Cleaning Hacks: कॉपर से लेकर स्टील बोतल तक, साफ करने में ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्च होंगे एक भी पैसे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।