herzindagi
how to buy good sweet potatoes

मार्केट से फ्रेश और मीठा Sweet Potatoes खरीदने के अमेजिंग टिप्स

अगर आपको भी फ्रेश Sweet Potatoes खाने का शौक हैं तो फिर इस लेख को पढ़ने के बाद आप मार्केट से ताजा और मीठा स्वीट पोटैटो खरीद सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-02-15, 19:15 IST

स्वीट पोटैटो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे सेहत के लिए भी बेस्ट माना जाता है। सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग इसका चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसे उबालकर भी खाना पसंद करते हैं। इसलिए कई लोग एक साथ कई किलो शकरकंद खरीदकर घर में रखते हैं।

लेकिन जिन लोगों को फ्रेश और मीठा स्वीट पोटैटो खरीदने की तरीका नहीं मालूम होता है वो हमेशा लगत स्वीट पोटैटो खरीद लेते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से फ्रेश और मीठा शकरकंद खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।

स्वीट पोटैटो के साइज़ पर ध्यान दें

how to buy good sweet potatoes tips

मार्केट में एक नहीं बल्कि कई साइज़ के स्वीट पोटैटो मिलाता है। ऐसे में शकरकंद खरीदने से पहले उसके साइज़ पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है। कहा जाता है कि शकरकंद जितना छोटा होता है उतना ही मीठा होता है। एक तरह से मीडियम साइज़ का शकरकंद बेस्ट माना जाता है।

अगर स्वीट पोटैटो कुछ ही बड़े साइज़ का खरीद रहे हैं तो वो फीका हो सकता है। ऐसे में मार्केट से शकरकंद खरीदने से पहले आप उसके साइज़ पर ज़रूर ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें:स्वादिष्ट और फ्रेश शरीफा खरीदने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

लोकल स्वीट पोटैटो खरीदें

know how to buy good sweet potatoes

स्वीट पोटैटो खरीदते समय सिर्फ साइज़ का ही ध्यान देने की ज़रूरत नहीं बल्कि आपको यह भी देखना चाहिए कि शकरकंद लोकल है या नहीं। आजकल मार्केट में लोकल के अलावा विदेशी स्वीट पोटैटो भी मिलते हैं।

माना जाता है कि लोकल स्वीट पोटैटो मीठा ही होता है और सेहत के लिए भी बेस्ट होता है। लोकल शकरकंद बिना केमिकल के भी होते हैं। ऐसे में शकरकंद खरीदते समय इसका ज़रूर ध्यान रखें।(फल खरीदने का सही तरीका)

दाग-धब्बे चेक करें

tips to buy good sweet potatoes

ऊपर दोनों टिप्स को फॉलो करने के बाद इस टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। जी हां, अगर शकरकंद पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे मौजूद है तो उसके खरीदने से बचे। कई बार दाग-धब्बे वाले स्वीट पोटैटो अंदर से ख़राब होते हैं। कई बार शकरकंद की जड़ ठीक लगती और अंदर से ख़राब होते हैं।(ताजा और हरा पालक खरीदने के ट्रिक्स)

इसे भी पढ़ें:मार्केट से ताजे और मीठे सेब खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स

पैकेट बंद स्वीट पोटैटो न खरीदें

sweet potatoes buying tips

आजकल मार्केट से कई लोग पैकेट बंद स्वीट पोटैटो खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन लोगों का मानना है कि पैकेट बंद शकरकंद का सेवन करने से बचना चाहिए। पैकेट बंद स्वीट पोटैटो को प्रिजर्व करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसका सेवन कई बार सेहत के लिए सही साबित नहीं होता है। इसके अलावा स्वीट पोटैटो खरीदते समय वजन का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।