
आजक मार्केट में काफी शकरकंद मिल रही है। बता दें कि शकरकंद के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स पोषण तत्व पाए जाते हैं। से युक्त शकरकंद सर्दियों में खूब खाई जाती है। ऐसे में आप इन दिनों गुलाबी या गहरे बैंगनी रंग की शकरकंद जरूर देख रहें होंगी।बता दें कि ये शकरकंदी देखने में अच्छी होती है, लेकिन इनमें आर्टिफिशल रंग यूज होता है। ऐसे में इन चीजों को खाने या पीने की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था FSSAI ने लोगों को सतर्क कर दिया है। ऐसे में नकली शकरकंद की पहचान कैसे करें इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नकली और असली शकरकंद की पहचान कैसे करें। पढ़ते हैं आगे...
शकरकंद को ज्यादा लाल, चमकदार और ताजा दिखाने के लिए विक्रेता अक्सर इस पर रोडामाइन बी (Rhodamine B) नामक केमिकल लगाते हैं। ऐसे में ये जानना तो बनात है कि क्या है रोडामाइन बी? बता दें कि यह एक सिंथेटिक डाई है, जिसका यूज टेक्सटाइल और कागज को रंगने के लिए किया जाता है। इसे खाद्य पदार्थों में मिलाना बेहद ही हानिकारक मानते हैं।
-1768997761955.jpg)
NCBI की रिपोर्ट के अनुसार, यह केमिकल शरीर के लिए बेहद घातक होता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इससे अलग यह जहरीली डाई के रूप में देखा जाता है जो शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे - लीवर और किडनी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है।
View this post on Instagram
शकरकंद में मिलावट की जांच आप घर पर ही बहुत आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस रुई और पानी या तेल की जरूरत होगी। अब आप रुई के एक टुकड़े को पानी या तेल में भिगोएं और इसे शकरकंद की ऊपरी सतह पर अच्छे से रगड़ें।
इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
अगर रगड़ने के बाद रुई का रंग बैंगनी या लाल हो जाता है, तो इसका मतलब ये है कि शकरकंद में मिलावटी रंग का यूज हुआ है।
-1768997781340.jpg)
वहीं, अगर रुई साफ रहती है या उस पर कोई रंग नहीं आता, तो वह शकरकंद नेचुरल और खाने के लिए सेफ है।
इसे भी पढ़ें - Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।