herzindagi
How Can I Get Char Dham Yatra 2025 Medical Certificate

चारधाम यात्रा करने का बना रही हैं प्लान? जानिए कैसे बनता है मेडिकल सर्टिफिकेट...किस डॉक्टर का अप्रूवल होता है जरूरी

How Can I Get Char Dham Yatra 2025 Medical Certificate: क्या आप भी चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रही हैं? इसके लिए आपके पास मेडिकल सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। आइए जानें, चारधाम यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट कैसे बनता है? 
Editorial
Updated:- 2025-04-30, 16:41 IST

How To Apply For Char Dham Yatra 2025 Medical Certificate: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। केदारनाथ-बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत अन्य चार धामों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाल समेत कई रूट्स पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। चारधाम यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही जरूरी होता है। इसके साथ ही यात्री के पास मेडिकल सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।  

चारधाम यात्रा करने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर का अप्रूवल लेना भी बहुत ही जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किस डॉक्टर से अप्रूवल लेना होता है। आइए जानें, चारधान यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट कैसे बनता है?

यह भी देखें- Char Dham Yatra पर निकलने से पहले बैग में जरूर रखें ये जरूरी चीजें

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी है सर्टिफिकेट

Certificate is necessary for Chardham Yatra registration

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेश के वक्त आपसे आपका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। यहां पर मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी देनी होगी। इसके लिए आपको मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।  

मेडिकल सर्टिफिकेट कैसे बनता है?

अगर आप चारधाम यात्रा के लिए जाना चाहते हैं, तो आपके पास मेडिकल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यात्रा से लगभग 1 महीना पहले ही मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना होता है। यह किसी एमबीबीएस डॉक्टर से भी बनवाया जा सकता है। इस मेडिकल सर्टिफिकेट में डॉक्टर यह बताएगा कि आप चारधाम यात्रा के लिए फिजिकली फिट हैं या नहीं। मेडिकल सर्टिफिटेल में आपकी हेल्थ के बारे में क्लियर लिखा होना चाहिए। चारधाम यात्रा बहुत ही कठिन होती है। इस यात्रा में कई ऊंचाई भरे रास्ते और मुश्किल भरे पड़ाव आते हैं। ऐसे में यात्री का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो आपके मेडिकल दस्तावेज होने ही चाहिए।

यात्रा में सेहत है जरूरी

Health is important when traveling

चारधाम यात्रा करने के लिए फिट होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। इसके लिए यात्रियों को हेल्थ चेकअप, पैदल चलना, दो महीने पहले से प्राणायाम, हार्ट फिटनेस एक्सरसाइज रजिस्टर्ड हेल्थ ऐप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। 

यह भी देखें- चार धाम यात्रा पर कैसे जाएं, रूट मैप से लेकर रजिस्ट्रेशन तक सभी जानकारी विस्तार से पढ़ें यहां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।