भारत में ऐसी कई जगह है, जिनका भगवान राम से खास कनेक्शन जुड़ा हुआ है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी खास जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां भगवान श्री राम स्नान करने के लिए जाते थे। इस दिवाली के त्यौहार पर आप यहां भगवान के दर्शन के लिए आ सकते हैं।
यहां स्नान करने आते थे भगवान श्री राम
माना जाता है कि चित्रकूट में रामघाट पर भगवान राम हर दिन स्नान के लिए आते थे। यहां मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित रामघाट पर हर दिन भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां हर दिन कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
अगर आप यहां दर्शन के लिए आने का प्लान बना रहे हैं, तो शाम के टाइम आ सकते हैं। क्योंकि यहां हर शाम होने वाली आरती आपका मन मोह लेगी। शाम के समय यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती के लिए आते हैं।(नोएडा के फेमस मंदिर)
कैसे पहुंचे?
अगर आप ट्रेन के जरिए रामघाट आने का प्लान बना रहे हैं, तो आप चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं। रेलवे स्टेशन से राजघाट 10 किमी की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन के बाहर से ही आपको टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें-दिवाली पर खास हैं दिल्ली-NCR के ये मंदिर, परिवार के साथ घूमने का बनाएं प्लान
चित्रकूट की अलग-अलग मान्यता
चित्रकूट से भगवान का बेहद खास नाता जुड़ा हुआ है। चित्रकूट धाम में कामतानाथ भगवान की भी पूजा होती है। भक्तों का मानना है कि अगर इसकी 5 किमी लंबी परिक्रमा करते हैं, तो हर मनोकामना पूरी होती है।
इसके साथ ही, कहा जाता है कि जब बजरंगबली की पूंछ में आग लग गई थी, तो वह आग बुझाने के लिए यहां आए थे। इस घाट पर जो बहने वाला जल है वह पर्वत से निकलते हुए, हनुमान जी की पूछ को स्नान कराकर नीचे कुंड में आता है। ये जगह रामघाट से 5 किमी दूर स्थित है।(दिवाली पर होता है यहां 'मौत का खेल')
इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: भारत में इस जगह ली थी माता सीता ने भू-समाधि, जमीन खोदने पर दिखता है अद्भुत नजारा
पवित्र कुआं
यहां चित्रकूट में आपको एक कुआ भी नजर आएगा, जो भरतकूप के मंदिर के पास स्थित है। माना जाता है कि जब भगवान राम को अयोध्या का राजा घोषित करना था और उन्हें सम्मानित करना था, तब उनके भाई ने सभी पवित्र तीर्थों से जल को एकत्र करके इसी कुएं में डाला था।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों