प्राचीन भारत से लेकर मध्यकाल तक देश में कुछ ऐसे फोर्ट, महल या मकबरा का निर्माण हुआ, जिसके बारे में देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी जानते हैं। खासकर दिल्ली में मौजूद फोर्ट, महल और मकबरे के बारे में हर कोई जनता है। वैसे तो हुमायूं का मकबरा के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन, क्या आप जमाली कमाली मकबरा के बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको इस मकबरा के बारे में करीब से बताने जा रहे हैं। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि यह मकबरा बाबर और हुमायूं के शासनकाल के दौरान बेहद ही फेमस रहा था, तो आइए जानते हैं।
इस मकबरा का इतिहास भी बेहद दिलचस्प रहा है। कहा जाता है कि इस मकबरा का निर्माण मुग़ल सम्राट बाबर द्वारा साल 1528 के आसपास किया गया था। एक अन्य तथ्य यह है कि इसका निर्माण हुमायूं के शासनकाल के दौरान किया गया था। कहा जाता है कि इसी जगह फेमस सूफी हजरत जमाली अल्लाह की इबादत करते हैं और लगभग 1536 में जमाली की मृत्यु के बाद उन्हें इसी जगह दफनाया गया था।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली की इन सीक्रेट प्लेसेस में घूमी हैं आप? जानिए इनके बारे में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जगह एक नहीं बल्कि दो सूफी मौलाना को दफनाया गया था। हजरत जमाली के ठीक बगल में हजरत कमाली को भी दफनाया गया था, जिसके बाद इस जगह को जमाली कमाली मकबरा के नाम से जाना जाने लगा। लोगों का मानना है कि इस वीरान जगह में इन कब्रों से आज भी रात के समय दुआ की आवाजें आती हैं।(दिल्ली में भी मौजूद है जहाज महल)
ये फेमस मकबरा कई दिलचस्प भुतहा कहानियों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। लोगों कि माने तो यहां किसी अंजान परछाई का साया है, जिसकी वजह से शाम होते ही बहुत से लोग जाने से डरते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस मकबरे और इसके आसपास की जगहों पर आज भी रात के समय में सूफी अंदाज में कुछ आवाजें सुनाई देती हैं।
इसे भी पढ़ें:आभानेरी में स्थित चांद बावड़ी के बारे में कितना जानते हैं आप?
आपको बता दें यह दिल्ली के महरौली में मौजूद है। इस मकबरा के आसपास से डी.टी.सी बस की भी सुविधा है, जिसके द्वारा आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि महरौली मुग़ल साम्राज्य के पहले से ही बसा एक प्राचीन स्थल है। इसके आसपास ऐसे कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद जहां घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@wikimedia.org,i.pinimg.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।