देश-विदेश में ऐसी कई जगहें है, जहां घूमने जाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो अपने काम में इतने ज्यादा बिजी होते हैं कि वह अपनी इच्छाओं को दबा कर रखते हैं। वह हर दिन घर के काम और ऑफिस के काम में बिजी रहते हैं और कहीं घूमने नहीं जाते।
उन्हें अपनी जिंदगी में खूब पैसा कमाना है और अपनी आगे की जिंदगी को बेहतर बनाना है। लेकिन अगर आप इस उम्र में कहीं घूमने नहीं गए, तो 50 साल के बाद आप किसी एडवेंचर प्लेसेस पर नहीं जा पाएंगे। क्योंकि एक उम्र के बाद शरीर में तरह-तरह की बीमारियां होने लगती है।
आप ज्यादा चल नहीं सकते और मेहनत वाला काम नहीं कर पाते। इसलिए समय रहते जिंदगी में मौज मस्ती करते रहें। क्योंकि ये समय दोबारा नहीं आएगा। अगर आप समय-समय पर कहीं घूमने जाते रहेंगे, तो आपका काम भी मन लगा रहेगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना चाहिए। आप यहां अकेले भी जा सकते हैं।
अंबोली
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक यह जगह हर किसी के लिए सबसे खास है। सह्याद्रि पहाड़ियों में स्थित हिल स्टेशन अंबोली को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। यह एक खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जगह घने जंगलों वाला इलाका है।
मानसून के मौसम में तो यह जगह एक फिल्म के सुंदर नजारों का अहसास करवाती है, क्योंकि यह हरियाली से भरपूर होता है। सर्दियों में भी यह क्षेत्र ठंडी हवाओं और धुंध से भर जाता है। अगर आप मुंबई के पास कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको यहां घूमने का प्लान बनाना चाहिए। मुंबई से यहां पहुंचने में आपको करीब 1 घंटे का समय लग सकता है। आप अपनी गाड़ी से यात्रा का प्लान बनाएं।
इसे भी पढ़ें- मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं
महाबलेश्वर
आपको लग रहा होगा कि हम एक धार्मिक जगह के बारे में क्यों बात कर रहे हैं। लेकिन यह धार्मिक जगह महाराष्ट्र की सबसे सुंदर जगह में से एक है। धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ यह पर्यटन दृष्टि से भी लोगों को बहुत आकर्षित करती है।
महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर ही एकमात्र स्थान है, जहां आपको सबसे ज्यादा हरियाली मिलेगी। महाबलेश्वर शिव मंदिर महाबलेश्वर से 67 किमी की दूरी पर स्थित है। महाबलेश्वर की ऊंचाई पर स्थित प्रतापगढ़ किले को देखने आप जा सकते हैं। यहां लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ मानसून में आती है। महाबलेश्वर से दो किलोमीटर दूर एक झील भी है, जिसे वेना झील के नाम से जाना जाता है।महाराष्ट्र की इन जगहों पर में ट्रैकिंग के साथ-साथ देखने को मिलेगा बहुत कुछ
इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान
महाराष्ट्र में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन
रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से थक चुके लोगों को यह जगह जन्नत के समान लगेगी। आपको वीकेंड पर माथेरान घूमने जाना चाहिए। अगर वीकेंड पर नहीं जाना चाहते हैं, तो ऑफिस से 2 दिन की छुट्टी लें और इन हरे-भरे वादियों में समय बिताएं। यहां की हरियाली और सुंदरता आपकी हर परेशानी को भुला देगी। हर साल यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों