देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण अपने घर में हैं। हालांकि कई लोग इस समय के दौरान बोरियत महसूस कर रहे हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो इस समय का इस्तेमाल बेहतरीन अंदाज में कर रहे है। इसी में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल है। उन्होंने इस समय का इस्तेमाल कुछ ऐसा करने के लिए जिसके बारे में शायद आप सोच भी नहीं सकते हैं। और इस बात की जानकारी हमें उनका इंस्टाग्राम देखने के बाद मिली। जी हां भूमि पेडनेकर ने लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ही सब्जियां उगा ली है।
खुद भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर इसकी बात की जानकारी तस्वीरें शेयर करके दी है। उन्होंने घर पर ही मेथी, हरी मिर्च, चौलाई, बैंगन और स्ट्रॉबेरी उगा ली है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा हैं- महीनों के प्यार और देखभाल के बाद, हम आपके सामने पेश हैं। भूमि ने इसमें #PednekarKePed नाम का टैग का इस्तेमाल किया है जो इस समय काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
एक महीने पहले ही भूमि ने बताया था कि उनका अपने घर में सब्जियां उगाने का बहुत मन है। उन्होंने कहा था कि वो अपनी मां संग hydroponics फार्मिंग के माध्यम से घर में ही खेती करना चाहती थीं। अब एक महीने बाद भूमि की शेयर की ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। अगर आप भी घर में इन चीजों को उगाना चाहती हैं तो आसानी से ऐसा कर सकती हैं। आइए इन्हें उगाने के तरीकों के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: Kitchen Garden: घर में आर्गेनिक सब्जियां उगाना चाहती हैं तो इन 5 चीजों से करें शुरुआत
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप घर में पौधे लगाने के फायदे जानती हैं? नहीं तो इन एक्ट्रेसेस से जानें
आप भी भूमि की तरह इन सब्जियों को घर में लगा सकती हैं। तो देर किस बात कि इस लॉकडाउन का फायदा उठाएं और घर में इन पौधों को लगाएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।