बिना प्याज के इन चीजों से बनाएं लाजवाब और टेस्टी ग्रेवी, जानिए कैसे

भोजन को एक अलग टेस्ट देने के लिए इस बार प्याज से तैयार ग्रेवी नहीं बल्कि इन चीजों से आप भी आसानी से बनाएं ग्रेवी।

gravy substitute for onions in recipes tips

ग्रेवी की बात हो और प्याज का नाम न लिया जाए, ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। चाहें सब्जी हो या फिर चिकन, प्याज के ग्रेवी की मदद से उसके टेस्ट को लाजवाब तैयार करने की कोशिश होती है। हालांकि, कई लोग पर्व और त्योहार के दौरान प्याज खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे भी कई लोग होते हैं, जो आम दिनों में भी प्याज का सेवन नहीं करते हैं। कई बार तो प्याज की महंगाई के चलते भी लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं।

शायद आपको अजीब लगे लेकिन, प्याज के बिना भी आप ग्रेवी बना सकती हैं और वो भी कई चीजों के इस्तेमाल से। आज इस लेख में हम आपको कुछ किचन टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप किसी भी सब्जी या अन्य डिश के लिएग्रेवी को बिना प्याज के भी शानदार और टेस्टी बना सकती हैं। तो आइए इस लेख में जानते हैं।

मूंगफली का पेस्ट

gravy substitute for onions in recipes inside

बिना प्याज के किसी भी ग्रेवी को टेस्टी बनाने के लिए आप मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, अगर किसी भी डिश में सही मात्रा में अन्य मसाले के साथ-साथ मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं तो उसका टेस्ट कई गुणा अधिक स्वादिष्ट हो सकता है। (मूंगफली से तैयार स्वादिष्ट डिशेज) कई लोग मूंगफली पेस्ट के अलावा बादाम के पेस्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह काजू पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं ग्रेवी बनाने के लिए।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में इन फ्रूट्स को फ्रिज में भूलकर भी न रखें, हो सकते हैं ख़राब

टमाटर पेस्ट का करें इस्तेमाल

gravy substitute for onions in recipes inside

वैसे तो किसी भी डिश को टेस्टी बनाने के लिए टमाटर का महेशा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, टमाटर की मदद से भी आप ग्रेवी को तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक से दो टमाटर को उबालकर पेस्ट बना लीजिये और इसे इस्तेमाल कर लीजिये। सब्जी की तरी को गाढ़ा करने के लिए टमाटर पेस्ट के साथ एक से दो चम्मच मैदा या बेसन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

गोभी का करें इस्तेमाल

gravy substitute for onions in recipes inside

शायद आप सोच रही होंगी कि भला ग्रेवी के लिए गोभी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। तो हम आपको बता दें कि गोभी को बारीक़-बारीक़ से काट लीजिये और कुकर में डालकर अच्छे से उबाल लीजिये। अब कुकर में से निकालने के बाद इसका पेस्ट तैयार कर लीजिये और अन्य मसाले के साथ ग्रेवी के रूप में इसका इस्तेमाल कर लीजिये। ये ग्रेवी टिप्स यक़ीनन किसी के लिए भी सबसे बेस्ट टिप्स हो सकती है। इसमें हल्का बेसन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: हर सब्जी, दाल और कढ़ी में लगता है एक अलग तड़का

शलजम और अदरक का करें इस्तेमाल

gravy substitute for onions in recipes inside

प्याज के बिना ग्रेवी को बनाने के लिए अदरक और शलजम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, अनुपात के अनुसार इन दोनों को साफ करके उबाल लीजिये और मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लीजिये। पेस्ट बनाने के बाद आप इसे ग्रेवी के रूप में किसी भी डिश के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसमें एक से दो शिमला मिर्च को भी डालकर भी उपयोग कर सकती हैं।

यक़ीनन ये टिप्स उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो प्याज का सेवन नहीं करते हैं या फिर किसी पर्व या त्योहार के दौरान प्याज का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@healthyaperture.com,acleanbake.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP