Easy Hacks: गर्मियों में इन फ्रूट्स को फ्रिज में भूलकर भी न रखें, हो सकते हैं ख़राब

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों के मौसम में इन फ्रूट्स को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए।

 

fruits to never put in fridge tips

आज के समय में फ्रिज घर के लिए एक बेसिक ज़रूरत है। फ्रिज इसलिए होता है कि फल, सब्जियों आदि दूसरी चीजों को ख़राब होने से बचा सके। मौसम कोई भी हो, भोजन को सुरक्षित और अधिक समय तक फ्रेश रखने के लिए फ्रिज का उपयोग हमेशा किया जाता है। हरी सब्जियों की तरह फलों को भी फ्रेश रखने के लिए भी फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि जब भी कोई फ्रिज खोलता है तो फ्रिज से फलों की बदबू भी आने लगती है।

शायद आपको मालूम होगा कि फ्रिज में कुछ फलों को कभी भी स्टोर नहीं करना चाहिए। कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अधिक समय तक फ्रिज में रखने से जहरीले हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ फलों को भूलकर भी फ्रिज में रखना नहीं चाहिए। इन फलों को फ्रिज में रखने के बाद ये खाने योग्य कभी नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

फ्रिज में न रखें सेब

fruits to never put in fridge apple inside

कई बार देखा जाता है कि सेब को भी कई लोग फ्रिज के अंदर रख देते हैं। बल्कि, ऐसा करने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब में एंजाइम्स एक्टिव की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके चलते फ्रिज में मौजूद अन्य फल कुछ अधिक ही पाक जाते हैं। कई लोग तो सेब को डीप फ्रिज में भी रख देते हैं, जो गलत है। ऐसे में आप सेब को किसी पेपर में लपेटकर रख सकती हैं, या फिर फ्रिज के अलावा किसी अन्य ठंडी जगह रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Easy Tips: पका हुआ भोजन नहीं होगा गर्मियों में भी ख़राब, अपनाएं ये आसान टिप्स

केला

fruits to never put in fridge banana inside

अक्सर कई महिलाएं बाज़ार से केले खरीदकर लाती है और सीधा फ्रीज़ में रख देती हैं। बल्कि, ऐसा नहीं करना चाहिए। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रिज में केला रखने से काले पड़ जाते हैं। केले में मौजूद इथाईलीन गैस फ्रिज में रखें अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, इसके लिए आप केले को किसी प्लास्टिक में अच्छे से लपेटकर रख सकती हैं। (फ्रिज में फूड स्टोर करने का तरीका) इससे दूसरे फल सुरक्षित भी रहेंगे और अधिक समय तक केले फ्रेश भी बने रहेंगे।

न रखें लीची

fruits to never put in fridge lichi inside

गर्मियों के मौसम में लीची की अवाक बढ़ जाती है। कई लोग एक साथ अधिक लीची खरीदार फ्रिज में रख देते हैं, जबकि ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। यह देखा जाता है कि लीची का ऊपरी भाग सही रहता है और अंदर का भाग यानि गुदा ख़राब हो जाता है। लीची को फ्रिज में रखने से अच्छा है आप किसी बर्तन में पानी भर लीजिये और उस पानी में लीची को रख लीजिये। (कटे हुए फल नहीं होंगे खराब)

इसे भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर इस्तेमाल करते वक़्त न करें ये ग़लतियां, फ़ॉलो करें ये टिप्स

संतरा और नींबू

fruits to never put in fridge santra inside

ये तो आपको मालूम ही होगा की संतरा और नींबू खट्टे होने के चलते इसमें अधिक मात्रा में सिट्रिक एसिड मौजूद होते हैं। अगर मालूम है, तो आपको बता दें कि फ्रिज में इन्हें रखने से ये अधिक ठंड सहन नहीं कर पाते हैं और धीरे-धीरे सूखने लगते हैं। इन्हें में निलकने वाले सिट्रिक एसिड किसी अन्य फल और भोजन को भी ख़राब कर सकते हैं। इसलिए इन दोनों चीजों को फ्रिज में आप भी भूलकर न रखें।

इन फलों के अलावा ऐसे और भी फल है जिन्हें अधिक समय तक फ्रिज में रखने से बचाना चाहिए।जैसे- आम, एवोकॉडो और अंगूर आदि को। फ्रिज में इन्हें रखने से ख़राब होने का डर रहता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@www.peacehealth.or, static.toiimg.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP