इन दिनों फूडीज की लिस्ट में फ्यूजन फूड भी शामिल हैं, जिसमें बहुत सारे जायके एक साथ शामिल होते हैं और यह न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है। फ्यूजन डिश ऐसी डिश है जो विभिन्न पाक परंपराओं के तत्वों को जोड़ती है। यानि एक संस्कृति पर आधारित फूड्स को किसी अन्य संस्कृति के अंतर्निहित तत्वों और जायके का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। इस प्रकार की डिश को किसी एक विशेष क्विज़ीन के अनुसार वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है। यह स्पेशल फूड्स इटालियन और मैक्सिकन डिशेज का मिश्रण है। अगर कई चीजों को एक साथ मिक्स कर दिया जाए, तो इसका स्वाद कैसा होगा? फूडीज इसका जवाब देंगे लाजवाब! यही मजा फ्यूजन फूड का है। इसलिए ज्यादातर लोग इस पर पूरी तरह से फिदा हैं।
ज्यादातर लोगों को लगता हैं कि "फ्यूजन एक कंफ्यूजन है"। वास्तव में, यह एक ऐसा जोक है, जो शेफ के बीच में काफी फेमस भी है। मेरी राय में फ्यूजन एक ऑथेंटिक डिश से बेहतर है। जी हां यह विचार सही है कि डिश का मूल जैसा है वैसा ही रहना चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ आप यह नहीं जानना चाहेंगे कि आप इसे बेहतर बनाने के लिए दो संस्कृतियों को कैसे शामिल कर सकते हैं, और इसका पूरा अलग अनुभव कैसे ले सकते हैं?
इसे जरूर पढ़ें: कुकिंग में समय बचाने और कुशलता पाने के लिए ये 8 टिप्स अपनाएं
मेरे फेवरेट रेस्तरां में से एक, बांद्रा की गलियों के कॉर्नर पर नुक्कड़ पर स्थित है। यह यहां नया खुला है। इस रेस्तरां का नाम ही नहीं है, बल्कि यहां का खाना भी मुझे बहुत अच्छा लगता है। यहां पर इंडियन डिशेज की एक ऐसी लिस्ट है जिसे मार्डन तरीके से बनाया जाता है और ऐसे एक्सपेरिमेंट करने में काफी मजा आता है। मास्टर शेफ शिप्रा खन्ना के साथ इटली की डिशेज का मजा लें
बुक 'Sinfully Yours' में मेरी बहुत सारी डिशेज हैं, मैं इसमें ऐसी डिशेज शामिल करती हूं जो बनाने में बेहद आसान हो और इसमें दुनिया भर के स्वाद का मजा लिया जा सकें। यह बोरिंग फूड को मॉर्डन तरीके से स्पेशल बनाने का एक शानदार तरीका है।
न सिर्फ इंटरनेशनल प्रभाव के कारण बल्कि और कई कारणों से फ्यूजन फूड का क्रेज काफी बढ़ गया है। जैसा कि हमने दुनिया भर में मौजूद तरह-तरह की डिशेज के बारे में जानकारी प्राप्त की है, हम एक ऐसा तरीका खोजना चाहते हैं जिससे हम उन्हीं चीजों का अनुभव कर सकें। लेकिन एक ऐसे स्वाद के साथ जो हमारे अनुरूप होगा। जैसे, अगर हम घर पर व्हाइट सॉस पास्ता बनाने जा रहे हैं तो इसका जायका वैसा ही क्रीमी होता है जैसा होना चाहिए। लेकिन हम इसका स्वाद भारतीय स्वाद के अनुसार बना लेते हैं।
जैसा कि हम अपनी जड़ों में वापस जाने का अनुभव करने के लिए अपनी संस्कृति में क्या करते थे, इस बात को याद रखना हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। ठीक वैसे ही फ्यूजन फूड हमारे भोजन को इतना रोमांचक बनाते हैं और विभिन्न संस्कृतियों को एक दूसरे से जोड़ने में मदद मिलती है। यह सभी को बेहद पसंद भी आता है।
मैक्सिकन चाट, एक फ्यूजन चाट रेसिपी है, जो कि फेमस इंडियन चाट भेल पूरी की तरह ही है। एक टेस्टी स्नैक जो बहुत मसालेदार नहीं है और कुछ हेल्थ बेनिफिट्स भी प्रदान करता है। आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: गरम मसाले से कैसे बढ़ाएं खाने का स्वाद, मास्टरशेफ शिप्रा खन्ना से जानिए
आप भी मास्टर शेफ शिप्रा खन्ना के बताए टिप्स से फ्यूजन फूड से अपनी किचन में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। शिप्रा खन्ना की खासियत ग्लोबल क्विज़ीन, इंडियन क्विज़ीन और फ्यूजन फूड हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।