दुनियाभर में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने अनोखेपन के लिए मशहूर हैं। किसी होटल का इंटीरियर आकर्षक है, तो कई होटल अपने अजीबो-गरीब डिजाइन के लिए फेमस हो जाते हैं। लेकिन यह सुनकर आपको काफी अजीब लग रहा होगा कि आखिर आप बिस्तर पर करवट बदलने से कैसे दूसरे देश पहुंच जाओगे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस होटल से जुड़ी खास बातें बताएंगे।
कहां है यह अजीब होटल (Where Hotel Divided In Two Countries)
यह होटल स्विट्जरलैंड में स्थित है। यह होटल खुली जगह पर बना है। यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर ला क्योर इलाके में स्थित है। (दुनिया के इन घरों के डिजाइन हैं बेहद ही यूनिक)
इस होटल का एक हिस्सा स्विट्जरलैंड में है और दूसरा फ्रांस में इसलिए इस होटल का पता भी दो है। अगर स्विट्जरलैंड के लोग इस होटल में रुकना चाहते हैं, तो उन्हें स्विट्जरलैंड के हिसाब से पता ढूंढना होगा। ऐसा फ्रांस के लोगों के साथ भी है।
इसे भी पढ़ें-दुनिया के टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल
स्विट्जरलैंड में बार और फ्रांस में बाथरूम
अर्बेज होटल की खासियत के बारे में जानकर कई लोग हैरान हो सकते हैं। इस होटल के बीच से फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा गुजरती है। होटल में प्रवेश करते ही लोग एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं।
आपको शायद यकीन न हो, लेकिन यह सच है। आपको यह सुनकर हैरानी हो सकती है कि इस होटल का बार स्विट्जरलैंड में और बाथरूम फ्रांस में हैं।
अगर कोई इस होटल में जाता है तो बाथरूम जाते समय दोनों देशों को देख सकता है। वह कमरे की खिड़की से स्विट्जरलैंड तो बाथरूम की खिड़की से फ्रांस देख सकता है। (दुनिया के ऐसे अजीब घर, जहां रहने से पहले आपको 10 बार सोचना होगा)
इस होटल का हर कमरा दो हिस्सों में बंटा हुआ है। कमरे में डबल बेड इस तरह व्यवस्थित किए गए हैं कि आधे फ्रांस में और आधे स्विट्जरलैंड में हैं। साथ ही, कमरे में तकिए भी दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।
इसे भी पढ़ें-इस होटल में हजारों लोग कर रहे हैं रुकने का इंतजार
होटल का इतिहास
यह होटल साल 1862 में बनाया गया था। पहले यहां एक डिपार्टमेंटल स्टोर था, कहा जाता है कि साल 1921 में जूल्स-जीन अर्बेज़ नाम का एक शख्स इस जगह को खरीदने आया था और फिर उन्होंने यहां एक होटल बनाया।
समय के साथ यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड दोनों में लोकप्रिय हो गया।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों