जब बात घर की होती है, तो हम सभी की यही इच्छा होती है कि हमारा घर सबसे अलग व खास हो। अपने आराम की सभी चीजों को उस घर में मुहैया कराने के लिए हम तमाम कोशिशें करते हैं। यूं तो हम सभी के लिए हमारा घर खास होता ही है, लेकिन दुनिया भर में ऐसे कई घर होते हैं, जो हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं।
इन घरों को यूनिक डिजाइन इन्हें दुनिया के किसी भी घर से अलग बनाता है। इतना ही नहीं, इन घरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जब वे इन घरों को देखते हैं तो बेहद ही अंचभित होते हैं। साथ ही साथ वे उसकी तारीफ करते भी नहीं थकते हैं।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दुनिया में मौजूद कुछ ऐसे ही घरों के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद ही अलग व अनोखे हैं-
यूएफओ हाउस
इस घर का शेप बेहद ही अजीब है और अगर आप रियल में एक यूएफओ देखने की इच्छा रखते हैं तो एक बार इस घर को अवश्य देखें। हालांकि, इस यूएफओ हाउस में कोई एलियन नहीं रहता है। 1968 में फ़िनिश वास्तुकार मैटी सुरोनेन द्वारा डिज़ाइन किया गया। यह घर क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड में स्थित है।
इसकी ऊंचाई चार मीटर और डायमीटर आठ मीटर अर्थात् 26 फीट है। हालांकि, यह दुनिया को एकमात्र यूएफओ हाउस नहीं है। बता दें 1960 के दशक के अंत से लेकर 1970 के दशक के प्रारंभ में 100 से कम फ्यूचरो हाउस बनाए गए थे, जबकि अभी दुनिया भर में लगभग 63 मूल घर अस्तित्व में हैं।
अपसाइड-डाउन हाउस
हम सभी ने ग्रेविटी के नियम को अपनी किताबों में पढ़ा है। लेकिन इस घर को देखकर लगता है कि जैसे यह घर उस नियम को धता बता रहा हो। क्लॉडियस गोलोस और सेबस्टियन मिकिसुक द्वारा डिजाइन किए गए इस घर का यूनिक शेप ही इसकी खासियत है।
इसे देखने से लगता है कि मानो कोई घर उल्टा बना हो। इतना ही नहीं, इस घर के अंदर जाने पर भी ऐसा ही अहसास होता है कि घर में सब कुछ उल्टा ही हो और वह बस आप पर गिर ही जाएगा।(भारत के अनोखे त्योहार)
इसे भी पढ़ें-Christmas से जुड़े इन अजब-गजब रीति-रिवाजों के बारे में शायद ही जानती होंगी आप
टॉयलेट हाउस
दक्षिण कोरिया में स्थित टॉयलेट हाउस का शेप भी यकीनन आपको अचंभित कर देगा। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इस घर को टॉयलेट शेप्ड में बनाया गया है। इस घर को सिम जे-डेओक द्वारा डिजाइन किया गया है।
दरअसल, जब वे वर्ल्ड टॉयलेट एसोसिएशन के फाउंडर बने तो उन्होंने साली 2007 में इस अमेजिंग घर को बनाया। यह अनोखा घर बेहद ही लग्श़रीअस है, जिसमें दो बेडरूम, दो कमरे और तीन डीलक्स बाथरूम हैं। आज, घर का उपयोग एक आर्ट गैलरी के रूप में किया जाता है।(भारत के विचित्र रीति-रिवाज)
द ट्रांसपेरेंट हाउस
अगर आप अपने घर में नेचुरल लाइटिंग को अधिक से अधिक लाना चाहती हैं तो एक बार इस घर को अवश्य देखें। जापान में स्थित यह घर पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट है। सू फुजीमोटो आर्किटेक्ट्स द्वारा निर्मित, यह घर हमारे पूर्वजों से इंस्पायर्ड है जो पेड़ों में रहते थे। बता दें कि यह घर पूरी तरह से कांच की मदद से बनाया गया है।
जो घर में अधिकतम प्रकाश को आने में मदद करता है। इस तीन मंजिला घरा में बड़ी कांच की दीवारें हैं जो कमरों को आपस में अलग करती हैं और हर मंजिल को एक ब्रांच की तरह डिजाइन किया गया है, जिससे यह एक पेड़ का प्रतीक के रूप में नजर आती हैं। यहां से गुजरने वाला कोई भी व्यक्ति रूककर एक बार इस घर को अवश्य निहारता है।
इसे भी पढ़ें-गोरी त्वचा और पतली कमर ही नहीं, दुनिया भर में सुंदरता से जुड़े हैं ये अजीबो-गरीब पैमाने और रीति-रिवाज
तो अब आप इनमें से किस घर को देखना और उसमें रहना पसंद करेंगी?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों