दुनिया के ऐसे अजीब घर, जहां रहने से पहले आपको 10 बार सोचना होगा

कभी-कभी हमें राह चलते कुछ ऐसी चीजें नजर आ जाती है, जो वास्तव में आश्चर्यचकित कर देती है। ना चाहते हुए भी हम उसे एक बार मुड़कर जरूर देखते हैं।  

 

list of weirdest house in the world

वैसे तो दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे आपने देखे होंगे। दुनिया के 7 अजूबे भी शामिल है, इन अजूबों की बात सबसे निराली है, क्योंकि इनकी तरह सुंदर नजारा आपने नहीं देखा होगा।

लेकिन जिस तरह आपने 7 अजूबे देखे हैं उसी तरह दुनिया में कुछ ऐसे अजीब नजरें भी हैं, जिसे देखने के बाद शायद आपको अजीब जरूर लगेगा।

क्योंकि इन घरों को देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाने वाला है। आप यह सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इसे बनाया कैसे गया होगा।

टॉयलेट हाउस, साउथ कोरिया (The Toilet House – Suwon, South Korea)

toilet weirdest house in the world

क्या आप कभी अपने घर का डिजाइन टॉयलेट सीट की तरह बनाना चाहेंगे? लेकिन कुछ इसी आकार का घर आपको साउथ कोरिया के सुवॉन में देखने को मिलेगा। वास्तव में इस घर को देखने के बाद किसी को भी अजीब नजारे का अनुभव होगा।

इस घर में अंदर घुसते हुए आपको ऐसा अहसास होगा, जैसे आप टॉयलेट के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घर सुवॉन के मेयर सिम जे-डुक का है। वैसे इस घर को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, इसकी छत और बालकनी पर लक्जरी पत्थर लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- न छत न दीवार, इस होटल में हजारों लोग कर रहे हैं रुकने का इंतजार, किराया 15 हजार से भी ऊपर

एग हाउस - बीजिंग, चीन (Egg House - Beijing, China)

egg weirdest house in the world

इस घर को देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें एंट्री कहां से होगी। आखिर इसमें रहना कैसे संभव होगा। अंडे के आकार का यह घर वाकई में आपको हैरान कर देगा। इस घर को चीन के बीजिंग में बनाया गया है। इसे बनाने का मकसद बढ़ती कीमतों से परेशानी का सामना करने के लिए गया था।

चीनी आर्किटेक्ट दाई हाइफेई ने अंडे के आकार का यह घर इसलिए बनाया क्योंकि वह रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों से परेशान थे। इसे बनाने में कुल करीब 964 डॉलर यानी 80,193.33 Indian Rupee का खर्चा आया था।

इसे भी पढ़ें-Bharat Gaurav Train: भारतीय रेलवे ने शुरू की फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा वाली ट्रेन

हैंग नगा गेस्टहाउस - डालाट, वियतनाम (Hang Nga Guesthouse – Dalat, Vietnam)

Hang Nga Guesthouse

इस घर को देखकर आपको ऐसा प्रतीत हो रहा होगा जैसे ये कोई सूखा हुआ सालों पुराना पेड़ है। जिसके हालात कुछ ज्यादा ही खराब हो गए हैं। ये देखने में बिलकुल असली लगता है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक गेस्ट हाउस है।

जिसे "डालाट क्रेजी हाउस" के नाम से भी जाना जाता है। इस घर को वियतनामी वास्तुकार डांग वियत नगा द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें दस अलग-अलग थीम के कमरे बनाए गए हैं। अंदर से यह बिलकुल आलीशान होटल जैसा है। (इस होटल के एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश)

उल्टा घर- ट्रैसेनहाइड, जर्मनी

Germany ulta ghar

जर्मनी में बनाए गए इस घर को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि आखिर इसमें एंट्री कहां से होगी। ये घर ट्रैसेनहाइड जर्मनी में लोगों को बस विशेष प्रदर्शनी के लिए डिज़ाइन किया गया था और यह जनता के भ्रमण के लिए खुला है। इसे क्लॉडियस गोलोस और सेबस्टियन मिकुसियुक ने बनाया था।

इसे बनाने का मकसद यह था कि वह कुछ अलग करना चाहते थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस घर के कमरे भी उल्टे बनाएं गए हैं। (ये कपल पिछले 5 साल से फ्री में घूम रहा है दुनिया)

शार्क अटैक होम- हेडिंग्टन, ऑक्सफोर्ड (Shark Attack Home – Headington, Oxford)

shark attack home

ऐसा अनोखा नजारा आपको अगर देखने को मिल जाए, तो वाकई आप इसे तारीफ के काबिल मानने को मजबूर हो जाओगे। आप समझ सकते हैं, कि इसे बनाने के लिए आर्किटेक्ट ने कितना दिमाग लगाया होगा।

इस घर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, जैसे एक शार्क आसमान में तैर रही थी और घर से टकरा गई है। यह घर बीबीसी रेडियो डीजे बिल हेइन (BBC radio DJ Bil Heine) का घर है।

उन्होंने ही घर बनवाते हुए आर्टिस्ट को कहा था कि वह अपने आवास की छत पर 7.5 मीटर की ग्रेट व्हेल रखें। शार्क फाइबर ग्लास से बनी है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP