herzindagi
most famous temples in bhopal

कई प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है भोपाल, आप भी करें इन मंदिरों की सैर

भोपाल में अन्य जगहों पर घूमने के साथ-साथ आप भी इन पवित्र और प्राचीन मंदिरों के दर्शन के लिए ज़रूर पहुंचें। 
Editorial
Updated:- 2021-07-06, 10:46 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पर्यटन स्थलों से एक है। यहां ऐसी कई प्राचीन, प्रसिद्ध और पवित्र जगहें हैं जहां हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए जाते हैं। इन्हीं पवित्र जगहों में शामिल है यहां मौजूद कुछ मंदिर। इन मंदिरों के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त भी आते रहते हैं। यहां मौजूद कई मंदिरों का निर्माण 8वीं-12वीं शताब्दी में किया था जो आज भी मध्य प्रदेश के लोगों के लिए किसी धाम से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी भोपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर यहां मौजूद कुछ पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैं ,तो इस आर्टिकल में हम आपको भोपाल शहर में मौजूद कुछ प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइये जानते हैं-

लक्ष्मीनारायण मंदिर

famous lakshminarayan temples in bhopal

भोपाल शहर में मौजूद सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों का नाम लिया जाता है तो उस लिस्ट में सबसे ऊपर लक्ष्मीनारायण मंदिर है। इस मंदिर को बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में मौजूद भगवान शिव और विष्णु की मूर्ति दर्शन के लिए हर रोज हजारों भक्तों की लाइन लगी रहती है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक विशाल शंख का निर्माण किया गया जो सैलानियों के लिए किसी आकर्षण से कम नहीं है। इस मंदिर परिसर में एक म्यूजियम भी है, जहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

पत्ता-अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश-462011

दर्शन का समय- सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक

इसे भी पढ़ें:महाबोधि मंदिर: बिहार के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों से एक, जानें इसके बारे में

गुफा मंदिर

famous gufa temples in bhopal

भोपाल शहर में मौजूद ये मंदिर सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। कहा जाता है कि इसका निर्माण 8वीं शताब्दी से भी पूर्व किया गया था। गुफा में मौजूद शिवलिंग देश के अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। यहां हर सोमवार को भक्तों का मेला लगता है। पहाड़ों के भीतर होने के चलते ये मंदिर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस स्थान पर शिवलिंग मौजूद है वो स्थान सात गुफाओं से घिरा हुआ है।(भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल)

पत्ता- नयापुरा, ईदगाह हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश- 462001

दर्शन का समय-सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक

भोजेश्वर मंदिर

famous bhojpur temples in bhopal

भोपाल शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद शिव को समर्पित ये मंदिर भोजपुर मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। किंवदंतियों के अनुसार इस स्थान के मूल मन्दिर की स्थापना पांडवों द्वारा की गई मानी जाती है। यहां मौजूद पत्थरों के लेख से मालूम चलता है कि मंदिर के कई हिस्सों का निर्माण 11वीं शताब्दी में भी किया गया है। बेतवा नदी पर मौजूद होने के चलते हर महीने लाखों सैलानी भी घूमने के लिए जाते रहते हैं।

पत्ता-भोजपुर रोड़, भोपाल, मध्य प्रदेश-464551

दर्शन का समय-सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक

इसे भी पढ़ें:मणिमहेश झील: हिमालय में मौजूद यह झील शिव के आभूषण के नाम से भी है प्रचलित

मनुआभान टेकरी मंदिर

famous manu bhan tekari temples in bhopal

शहर के सबसे ऊंचे स्थानों में से एक मनुआभान टेकरी एक बेहद ही पवित्र स्थल है। यह एक जैन मंदिर है। इस मंदिर को महावीर गिरि के रूप में भी जाना जाता है। इस टेकरी से पूरे भोपाल शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। इस मंदिर दर्शन के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी आते रहते हैं। इस मंदिर तक सड़क या रोप-वे के भी माध्यम से पहुंचा जा सकता है। इसे अलावा शहर में मौजूद प्रसिद्ध iskcon टेम्पल भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

पत्ता-सन सिटी, लालघाटी भोपाल, मध्य प्रदेश-462038

दर्शन का समय- सुबह 6:30 से शाम 8 बजे तक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@bhopal.tourismindia.co.i,traveltriangle.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।