herzindagi
image

नैनी झील छोड़िए..! मानसून में उत्तराखंड की इन झीलों का जादू देख आएं, कुदरत खुद आपका इस्तकबाल करेगी

Famous lakes in uttarakhand: उत्तराखंड एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है। उत्तराखंड के पहाड़ों के बीच में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक झीलें हैं, जिनकी मानसून में खूबसूरती देखते ही हर कोई झूम उठेंग। आइए कुछ टॉप झीलों के बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-17, 14:40 IST

Uttarakhand famous lakes: उत्तराखंड, साल 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था। उत्तराखंड को पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। आज उत्तराखंड एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। गढ़वाल और कुमाऊं, दो भागों में विभाजित उत्तराखंड कई खूबसूरत हिल स्टेशन्स के साथ-साथ अद्भुत और मनमोहक झीलों के लिए भी जाना जाता है। मानसून में उत्तराखंड की कुछ झीलों की कुदरत खुद पर्यटकों का इस्तकबाल करती है। हम आपको नैनी झील के अलावा, उत्तराखंड कुछ ऐसी हसीन झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं।

भीमताल झील (Bhimtal Lake)

उत्तराखंड के नैनीताल की नैनी झील के बाद किसी शानदार और हसीन झील को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले भीमताल झील का ही रुख करते हैं। यहां कई बार खूबसूरती के मामले में नैनी झील को भी टक्कर देती है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और घने जंगलों के बीच में स्थित भीमताल झील, मानसून में पर्यटकों के लिए स्वर्ग का काम करती है। मानसून में कई बार यह झील बादलों से ढक जाती है। भीमताल झील के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। इस झील में नॉर्मल से लेकर स्पीड बोट का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।

  • सबसे पास रेलवे स्टेशन:-काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन है।  

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पास मानसून में इन जादुई वॉटरफॉल की सैर कर आएं, किसी जन्नत से कम नहीं

नौकुचियाताल झील (Naukuchiatal Lake)

Naukuchiatal Lake

नैनीताल मुख्य शहर से करीब 22 किमी की दूरी पर स्थित नौकुचियाताल, उत्तराखंड का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। नौकुचियाताल हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम नौकुचियाताल झील करती है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पेड़-पौधों के बीच में स्थित  नौकुचियाताल झील, मानसून में समय खूबसूरती बिखेरती है। मानसून में कई बार यह झील बादलों से ढक जाती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए नौकुचियाताल झील को स्वर्ग माना जाता है।    

  • सबसे पास रेलवे स्टेशन:-काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन है।

टिहरी झील (Tehri Lake)

Tehri Lake

अगर आप हरिद्वार या ऋषिकेश के आसपास में स्थित किसी शानदार और अद्भुत झील को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको टिहरी झील पहुंच जाना चाहिए। टिहरी झील ऋषिकेश से करीब 77 किमी और हरिद्वार से करीब 100 किमी दूर है।
टिहरी झील, देश के सबसे ऊंचे बांध टिहरी बांध के पानी से बनी है। मानसून में टिहरी झील की खूबसूरती हर किसी को मोहित कर सकती है। यह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जानी जाती है। मानसून में इस झील के किनारे हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।  

  • सबसे पास रेलवे स्टेशन:-हरिद्वार रेलवे स्टेशन है।

रानी झील (Rani Lake)

Rani Lake

रानी झील, उत्तराखंड के रानीखेत में स्थित है। रानीखेत, उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से एक माना जाता है। यह नैनीताल से करीब 57 किमी और अल्मोड़ा से करीब 46 किमी दूर है।
रानी झील, रानीखेत का खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मानसून में इस झील की खूबसूरती सातवें असमान पर होती है। मानसून में यह झील कई बार बादलों से ढक जाती है। इस झील में आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। रानीखेत में आप मनकामेश्वर मंदिर, हैड़ाखान मंदिर और झूला देवी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • सबसे पास रेलवे स्टेशन:-काठगोदाम या हल्द्वानी रेलवे स्टेशन है।

इसे भी पढ़ें: अगस्त का महीना खुशियों भरा सफर! परिवार संग करें देश के इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की सैर

इन झीलों को भी एक्सप्लोर करें

Uttarakhand famous lakes

उत्तराखंड में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत झीलें मौजूद हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। जैसे- रुद्रप्रयाग जिले में स्थित- देवरिया ताल और वासुकी ताल, चमोली जिले में स्थित-सतोपंथ ताल और उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित हेमकुंड झील को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@floatinghutstehrilake,thelakehill

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।