Thu Apr 16, 2026 | Updated 02:22 PM IST
image

तरबूज के बीज न‍िकालने के ल‍िए अब नहीं करनी पड़ेगी मशक्‍कत, बस फॉलो करें ये 1 ट्र‍िक

गर्मियों के मौसम में बाजारों में कई तरह के फल और सब्‍ज‍ियां खाने को म‍िलती हैं। तरबूज भी उन्‍हीं में से एक है। ठंडा-ठंडा, मीठा और रसदार तरबूज गर्मी से राहत देने का काम करता है, लेकिन एक चीज जो इसका मजा थोड़ा खराब कर देती है, वो हैं इसके बीज। ऐसे में हम आपको इसके बीजों को न‍िकालने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 15:04 IST

गर्मी शुरू होते ही हर किसी को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आपका खानपान सही हो। इस मौसम में बाजारों में कई तरह की सब्जियां और फल मिलने लगते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। फलों की बात करें तो तरबूज, खरबूज, खीरा और ककड़ी जैसे न जाने कितने फल मिलते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और शरीर को भी कई फायदे पहुंचाते हैं।

तरबूज की बात करें तो ये फल खाने में इतना रसीला होता है कि सभी को खूब पसंद आता है। हालांकि, इसे खाते समय एक दिक्कत सभी को होती है, वो है इसके बीजों को निकालना। कई बार तरबूज काटते ही इतने सारे बीज दिख जाते हैं कि उन्हें निकालने में ही समय लग जाता है। ऐसे में हम आपको तरबूज के बीजों को फटाफट निकालने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

how to remove water melon seeds instantly (1)

क्या है वो आसान ट्रिक?

आपने नोटिस किया होगा कि तरबूज के बीज अक्सर एक लाइन में ही लगे होते हैं। अगर आप ध्यान से देखेंगी, तो बीज एक तरफ ही दिखाई देते हैं। बस इसी को समझकर काटने का तरीका बदलना है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में मेहमानों के ल‍िए 5 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल दो तरह के Summer Mojito, आसान है रेस‍िपी

इस तरीके का कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले तरबूज को आधा काट लें
  • अब ध्यान से देखें कि बीज किस लाइन में हैं
  • अब उसी तरफ से लंबाई में स्लाइस काट लें
  • यानी बीज वाली लाइन के साथ-साथ चाकू चलाएं
  • अब जब आप स्लाइस उठाएंगी, तो देखेंगी कि बीज एक जगह इकट्ठा दिखेंगे
  • अब चम्मच या चाकू की मदद से उस लाइन से बीज एक बार में निकाल लें
  • इस तरह हर टुकड़े से अलग-अलग बीज निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: कैसे खरीदें बिना बीज वाला बैंगन? बाजार जाने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक

इस ट्रिक के फायदे

  • समय की बचत होती है
  • बार-बार बीज निकालने की मेहनत नहीं करनी पड़ती
  • तरबूज को आप आसानी से खा सकती हैं

यह भी पढ़ें- बैंगन खरीदने से पहले जरूर जानें मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के ये टिप्स, सब्जी बनेगी ऐसी कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर के लोग

 

how to remove water melon seeds instantly (2)

ध्यान रखें ये बातें

  • हमेशा तेज धार वाले चाकू का ही इस्तेमाल करें, ताकि कट साफ लगे
  • बहुत ज्यादा पके हुए तरबूज न लें
  • बीज को खाने से बचें

यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहीं इंजेक्शन वाली लौकी? खरीदते समय इन 4 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

तो अगर आप भी जब तरबूज खरीद कर लाती हैं और इसे खाते समय सारी मेहनत बीज निकालने में करनी पड़ती है, तो हमने आपको आसान तरीका बताया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।