Mon Apr 20, 2026 | Updated 02:04 PM IST
image

Watermelon Peel for Face: फेंकने के बजाय चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल करें तरबूज के छिलके, चिलचिलाती गर्मी में भी स्किन रहेगी हाइड्रेट

Watermelon Peel for Face: आप भी अगर गर्मी के मौसम में स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं, तो अब आप तरबूज के छिलके का अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इसका इस्तेमाल करने के कौन से तरीके बेस्ट हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 15:56 IST

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं अपनी हेल्थ को तंदरुस्त रखने के लिए इस मौसम में रोजाना तरबूज का सेवन करती हैं। अगर आपको भी तरबूज खाना बहुत पसंद है, तो अब आप तरबूज खाने के साथ-साथ इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपनी स्किन को गर्मी में भी हाइड्रेट रख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इन टिप्स के बारे में।

स्किन के लिए तरबूज के छिलके का इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से परेशान हैं और इस प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर तरबूज के छिलके से अपनी स्किन को गर्मियों में भी हाइड्रेट रख सकती हैं। इस खास उपाय को करने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। जैसे - 

1 - 2026-04-14T154857.097

यह भी पढ़ें- तरबूज का इस्तेमाल कर आप भी घर पर तैयार करें फेस पैक, बनाएगा चेहरे को खूबसूरत

ऐसे करें तरबूज के छिलके का स्किन के लिए इस्तेमाल

  • आप तरबूज का खाने के लिए इस्तेमाल करने के साथ ही स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप डायरेक्ट छिलके को अपनी स्किन पर हलके हाथों से रगड़ सकती हैं।
  • इसके अलावा आप छिलके के ऊपर थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल लगाकर इसे भी अपने चेहरे पर हलके हाथों से घुमा सकती हैं।
  • छिलके की पतली स्लाइस काट लें और उन्हें 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • अब इन ठंडी स्लाइसेस से चेहरे की मसाज भी कर सकती हैं।

    1 - 2026-04-14T154857.097

  • अगर आप इन तीन तरीके से छिलके का स्किन के लिए इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।
  • यह गर्मी में भी आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा साथ ही सॉफ्ट और मुलायम भी बनाएगा।
  • आप तरबूज के छिलके का एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर आपको इसके इस्तेमाल से किसी तरह की कोई परेशानी होती हैं, तो देरमेटलॉजिस्ट की जरूर राय लें।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में डल और ड्राई स्किन को कहें बाय, 'वॉटरमेलन' आइस क्यूब से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।