Sun Apr 5, 2026 | Updated 05:45 AM IST HZ Awards 2026
image

गर्मियों में डल और ड्राई स्किन को कहें बाय, 'वॉटरमेलन' आइस क्यूब से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

अगर आप भी गर्मी के मौसम में डल और ड्राई स्किन की वजह से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपनी स्किन को मुलायम और चमकदार बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-04, 14:01 IST

बदलते मौसम की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना कर रही हैं और इन्हें ठीक करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट भी इस्तेमाल कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की स्किन को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं साथ ही डलनेस को भी कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

गर्मी के मौसम में ऐसे करें स्किनकेयर

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं डलनेस और स्किन के रूखेपन का सामना करती हैं।

अगर आप भी अपनी त्वचा को हाइड्रेट और खूबसूरत रखना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट के बजाय आप घर पर रहकर एक नेचुरल तरीका आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं वाटरमेलन यानी तरबूज की। तरबूज आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। इससे स्किन डल और बेजान नहीं दिखेगी। आप इसका आसान तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।

1000229399

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

तरबूज का स्किन के लिए ऐसे करें इस्तेमाल 

1. तरबूज का स्किन पर इस्तेमाल करने का तरीका बहुत आसान है।

2. इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप तरबूज को मिक्सर में पीसकर इसका रस बना ले।

3. अब इस रस में थोड़ा खीरे का रस और गुलाब जल मिक्सकर दें।

4. अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इसे आइस ट्रे में डाल दें।

5. आइस ट्रे में डालने के बाद जब यह कुछ घंटे में जम जाएं, तब आप आइस क्यूब्स को स्किन पर हल्के हाथों से घुमाएं।

6. ऐसा आप एक हफ्ते में दो से तीन बार कर सकती हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

7. इसके अलावा गर्मी के मौसम में डल स्किन से भी राहत मिलेगी और त्वचा हाइड्रेट रहेगी।

1000229398

इन बातों का रखें ध्यान 

अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। उसके बाद ही उपयोग में ले। आपको अगर इस आइस क्यूब्स के बाद त्वचा पर किसी भी तरह की कोई समस्या होती है, तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी हैं कोरियन ब्यूटी की दीवानी? तो ग्लास स्किन पाने के लिए ट्राई करें ये कोरियन स्किनकेयर टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।