किचन को सुंदर और साफ-सुथरा बनाए रखना एक गृहिणी का काम होता है। हम एक छोटी सी रसोई को कई चीजों की मदद से खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए बस हमें थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होती है। वहीं एक सफल हाउसवाइफ वही होती है जो कुकिंग के साथ किचन में चीजों को ऑर्गेनाइज करने का भी गुण रखती हो साथ ही वो भी बजट को ध्यान में रखते हुए। आपने देखा होगा किचन में काम करते हुए क्रॉकरी, टाइल्स और किचन कैबिनेट्स आदि की चमक कम होने लगती है।
किचन में लगी कैबिनेट्स हमारी रसोई की शोभा में चार-चांद लगा देते हैं। ऐसे में आजकल हर किचन में आपको यह देखने को मिल जाएंगी। वहीं इन लकड़ी की अलमारियों के ऊपर हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से सनमाइका लगवाता है ताकि यह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखें। लकड़ी पर लगी यह सनमाइका अक्सर किचन में काम करते हुए या पुरानी होने के साथ इसपर किसी चीज से स्क्रैच के निशान पड़ने लग जाते हैं। यह निशान देखने में काफी खराब लगते हैं। ऐसे में हम इनको जल्द से जल्द हटाने के उपाय खोजने लगते हैं। अब अगर पूरी सनमाइका को हटाकर दोबारा नई लगवाई जाए तो बहुत पैसा खर्च होगा। जिसके चलते आज हम आपको तीन शानदार जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप दोबारा किचन की अलमारियों को नए जैसा बना सकती हैं। यह तरीके सनमाइका पर लगे स्क्रैच को छिपा देंगे और कैबिनेट फिर दोबारा चमकने लग जाएंगे।
किचन कैबिनेट्स पर लगी सनमाइका पर लगे निशान को हटाने के लिए आप नीचे बताए जा रहे कुछ आसान उपायों का सहारा ले सकती हैं।
यदि आपकी किचन में लगी वुडन अलमारियों पर लगी हुई सनमाइका पर भी स्क्रैच लग गए हैं और आप इन्हें हटाने के उपाय खोज रही हैं, तो आप वुडन पॉलिश का सहारा ले सकती हैं। यह अलमारी की सनमाइका पर लगे स्क्रैच को गायब कर देगी और फिर आपकी अलमारियां नई जैसी नजर आने लगेंगी। यह तरीका ज्यादातर डार्क कलर की सनमाइका पर असरदार होगा।
ये भी पढ़ें: रसोई में लगी सनमाइका हो गई है गंदी तो इन हैक्स से करें साफ
किचन कैबिनेट की सनमाइका पर किसी भी तरह के स्क्रैच लग गए हैं, तो इन्हें आप नारियल तेल की मदद से भी हटा सकती हैं। इसके लिए आपको एक कपड़े या कॉटन का टुकड़ा लेना है। इसमें आप नारियल का तेल लेकर निशान वाली जगह पर लगाएं। आप देखेंगी अपनी पुरानी सनमाइका की खोई हुई रंगत दोबारा वापिस आ जाएगी। यह तरीका काफी आसान और बढ़िया है।
ये भी पढ़ें: चिपचिपी सनमाइका को चुटकियों में साफ करेंगे ये होममेड क्लीनर, जानिए बनाने का तरीका
सनमाइका पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए आप स्टीकर का भी सहारा ले सकती हैं। बाजार में स्टेशनरी को दुकान पर तरह-तरह के स्टीकर मिलते हैं। ऐसे में आप इन स्टीकर को लाकर निशान वाले हिस्सों पर चिपका दें। ऐसा करने से अलमारियां सुंदर भी दिखेंगी और सनमाइका पर लगे हुए स्क्रैच भी नजर नहीं आएंगे। यह काफी सस्ता और आसान तरीका है, जो कि कैबिनेट्स को न्यू लुक भी देगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।